फूलों व लठ्ठमार होली खेल अग्रवाल समाज ने मनाया फाग महोत्सव

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : वृंदावन की लठ्ठमार होली का भव्य मंचन व फूलों की होली खेलकर अग्र समाज ने हर्षोल्लास से फाग महोत्सव मनाया, इस दौरान होली के गीतों से आयोजन स्थल ओजपूर्ण हो गया। श्री अग्रवाल सभा कल्याण सोसायटी रजि. के तत्वावधान में गुरुवार शाम 6 बजे से लल्ला मार्केट के सामने स्थित श्रीकृष्ण लीला स्थल पर होली फाग महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया ।
मुख्य अतिथि महापौर डा. उमेश गौतम ने कहा कि होली सद्भावना का प्रतीक त्यौहार है सभी एक दूसरे के प्रति अपना प्रेम रंगो के माध्यम से प्रदर्शित करते हैं,भेदभाव मिटाकर सभी को गले लगाते हैं । उत्सवधर्मिता सनातन की पहचान हैं, फागुन माह में होली का त्यौहार जन-जन को एक नई ऊर्जा व उत्साह से भर देता है, समाज द्वारा पुरातन परम्परा को प्रतिवर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाना यही पीढ़ियों को प्रेरणा देता है। वन मंत्री डॉ अरुण कुमार ने भी फोन कर कार्यक्रम में शामिल अग्रबंधुओं को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
अध्यक्ष उमानाथ अग्रवाल ने कहा कि अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जी ने सदैव ही सामाजिक समरसता का संदेश दिया है, उनके पदचिन्हों पर चलते हुए श्री अग्रवाल सभा सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम निरंतर करती है इसी श्रृंखला में फाग महोत्सव का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य आकर्षण छप्पन भोग, माखन मिश्री भोग रहे।
संरक्षक एडवोकेट अजय कुमार अग्रवाल व महामंत्री एडवोकेट दिनेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि वृंदावन की लठ्ठमार होली का मंचन कर कलाकारों ने उपस्थित अग्रबंधुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, ऐसा लग रहा था कि दर्शक वृंदावन पहुंच गये हैं।
मीडिया प्रभारी एडवोकेट हर्ष कुमार अग्रवाल ने बताया कि फाग महोत्सव में राधा-कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का भी मंचन हुआ, भगवान श्रीकृष्ण को माखन मिश्री का भोग भी लगाया गया जिसमें मातायें-बहने अपने घरों से लड्डू गोपाल के लिए माखन-मिश्री लेकर आयीं व श्रद्वा भक्ति पूर्वक भोग लगाया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल (जल निगम), कार्यक्रम संयोजक पंकज अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, देवेश अग्रवाल, कमल अग्रवाल, विजय गोयल, आरती गुप्ता, पीयूष अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल (आयकर) समेत काफी संख्या में अग्रबंधुगण मौजूद रहे।




