कोरबा जिले को बड़ी सौगातः मंत्री श्री लखनलाल देवांगन करेंगे 21.35 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

कोरबा, 01 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, श्रम  वाणिज्य मंत्री श्री लखनलाल देवांगन द्वारा 02 मार्च 2026 को कोरबा जिले के विकास को नई गति देने के लिए करोड़ों रुपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। यह गरिमामय कार्यक्रम दोपहर 2 बजे श्री अग्रसेन गौसेवा समिति कनबेरी के पास आयोजित होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री जनमन  योजना और मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत कुल 21.35 करोड़ रुपये की स्वीकृत राशि से 08 नग वृहद पुलों और सड़क निर्माण कार्य की आधारशिला रखी जाएगी।
 स्वीकृत कार्यों में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत 20.92 करोड़ रुपये की लागत से 08 महत्वपूर्ण वृहद पुलों का निर्माण शामिल है। इसमें रामपुर विधानसभा के कोरबा विकासखण्ड अंतर्गत लेमरू-देवपहरी रोड, डोकरमना मेन रोड, बगबुड़ा रोड, बताती-बांसाखार मार्ग और पतरापाली-धानकछार मार्ग पर स्थित विभिन्न नालों जैसे गौमुखी, चिंगराडांड, गड़गड़ा, कोटगसरा और पेंसारी नाला पर पुलों का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, पालीतानाखार विधानसभा के पोड़ीउपरोड़ा विकासखण्ड में कटघोरा-अंबिकापुर रोड से बहरीझरिया मार्ग के कोठीझुंझा नाला पर भी एक वृहद पुल का निर्माण प्रस्तावित है, जिसकी लागत 278.72 लाख रुपये है।
ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूती देने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत कटघोरा विधानसभा के कटघोरा विकासखण्ड में पंचराम घर से हीरालाल घर की ओर 500 मीटर लंबी सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य भी किया जाएगा, जिसकी स्वीकृत राशि 42.95 लाख रुपये निर्धारित है। इन सभी निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से जिले के वनांचल और ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और विशेष रूप से वर्षा ऋतु में होने वाली संपर्क की समस्याओं का स्थायी समाधान होगा।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

होली मिलन समारोह – तमसा परिवार, आजमगढ़

Sun Mar 1 , 2026
होली मिलन समारोह – तमसा परिवार, आजमगढ़ आजमगढ़ के पावन स्थल भोला घाट पर तमसा परिवार द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह बड़े ही सादगी और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।इस अवसर पर नंद बरनवाल जी के आजमगढ़ आगमन को विशेष रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में रितेश […]

You May Like

Breaking News

advertisement