मंडल रेलवे हॉस्पिटल फिरोजपुर में आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी की शुरुआत

(पंजाब) फिरोजपुर 01 मार्च [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार के नेतृत्व एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रंजना सहगल के मार्गदर्शन में मंडल रेलवे हॉस्पिटल फिरोजपुर में आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी की सुविधा शुरू कर दी गई है। हाल ही में डॉ. अमित एवं उनके मेडिकल टीम द्वारा ब्रिज वर्कशॉप,जलंधर में कार्यरत एक कर्मचारी के घुटने की सफल आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी की गई। आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी में जोड़ को पूरा नहीं खोला जाता है। इसमें केवल लगभग एक-एक सेंटीमीटर के दो छोटे चीरे लगाए जाते हैं और आर्थ्रोस्कोप की सहायता से ऑपरेशन किया जाता है। इस तकनीक से मरीज को कम दर्द होता है और वह जल्द स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौट सकता है। यह उपलब्धि उल्लेखनीय है क्योंकि फिरोजपुर में इस प्रकार की सर्जरी की शुरुआत पहली बार मंडल रेलवे हॉस्पिटल फिरोजपुर में की गई है।

फिरोजपुर मंडल द्वारा भविष्य में भी रेलवे कर्मचारियों को आधुनिक और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री सनातन धर्म मन्दिर में स्थापित श्री राम लाल प्रतिमा की द्वितीय वर्षगांठ एवं श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350 वें शहीद वर्ष पर विशाल धर्म सम्मलेन आयोजित

Mon Mar 2 , 2026
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877 चंडीगढ़ : 1 मार्च आज रविवार को श्री सनातन धर्म मन्दिर सेक्टर 48 सी में श्री राम लला जी की प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ एवं श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीद वर्ष पर विशाल धर्म […]

You May Like

advertisement