कलेक्टर ने कराया अपना हेल्थ चेकअप

कलेक्टर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

महासमुंद 3 मार्च 2026/ स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज कलेक्ट्रेट परिसर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह सहित जिला अधिकारियों ने अपना स्वास्थ्य जांच कराया। कलेक्टर ने बीपी एवं शुगर का चेक कराया। इसके अलावा जिला अधिकारियों में कृषि उप संचालक श्री एफ.आर. कश्यप, पीडब्ल्यूडी के श्री सी.एस. चंद्राकर एवं अन्य अधिकारियों ने भी जांच कराया। कलेक्टर ने कहा कि कलेक्टर परिसर में हर सप्ताह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। जिसमें आम नागरिकों सहित जनदर्शन में आने वाले नागरिकों और कलेक्टर कार्यालय में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों का स्वास्थ्य जांच किया जाएगा।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

Tue Mar 3 , 2026
होली पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी नेटवर्क विहीन क्षेत्रों के लिए आवेदन एक सप्ताह के भीतर भेजें – कलेक्टर श्री लंगेह महासमुंद 03 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह 10ः00 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में […]

You May Like

Breaking News

advertisement