शुभ मुहूर्त में शुरू हुआ वैदिक मंत्रों के बीच श्रीरामकथा का भूमि पूजन

शुभ मुहूर्त में शुरू हुआ वैदिक मंत्रों के बीच श्रीरामकथा का भूमि पूजन
=आज कलश यात्रा के साथ 101 कन्याओं द्वारा लाया गया कलश मंडप में होगा स्थापित।
जीत बहादुर लाल श्रीवास्तव सगड़ी (आजमगढ़): सगड़ी तहसील के हरसिंहपुर गांव स्थित माता शीतला धाम में सात मार्च से चौदह मार्च तक श्री रामकथा एवं ज्ञान यज्ञ किस सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए शुक्रवार को वैदिक ब्राह्मण द्वारा भूमि पूजन किया गया। देवताओं का आवाहन कर जन कल्याण की कामना की गई। शनिवार को तमसा नदी से 101 कन्याओं द्वारा ले गए कलश कोई यज्ञ मंडप में वेद मित्रों की ऋचाओं के साथ स्थापित किया जाएगा।
प्राचीन शक्तिपीठ मां शीतला धाम में 7 मार्च से 14 मार्च तक श्री राम कथा एवं मानस यज्ञ की ज्ञान गंगा प्रवाहित होगी। शीतला धाम सेवा समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पिता स्वर्गीय पारसनाथ सिंह, माता स्वर्गीय सुमित्रा सिंह तथा पूर्वजों की स्मृति एवं जनकल्याण के लिए श्री राम कथा एवं ज्ञान यज्ञ का कार्यक्रम विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सात मार्च से चौदह मार्च तक रखा गया है। जिसमें प्रेमभूषण जी महाराज श्रद्धालुओं को अभिसिंचित करेंगे। 7 मार्च को कलश यात्रा निकाली जाएगी। 8 मार्च को श्री राम कथा महिमा एवं शिव पार्वती विवाह, 9 मार्च को भगवान का प्राकट्य महोत्सव एवं भगवान की बाल लीला, 10 मार्च को धनुष भंग एवं विवाह महोत्सव, 11 मार्च को बन प्रवेश की मंगल यात्रा केवट प्रेम, 12 मार्च को भगवान के 14 निवास स्थान भरत जी का मिलन, 13 मार्च को शबरी की प्रेम कथा एवं हनुमान जी से मिलन और 14 मार्च को सुंदरकांड एवं श्री राम राज्याभिषेक की कथा कथा व्यास प्रेमभूषण द्वारा होगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में आयोजक मंडल के रीता सिंह, कंचन सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, पूजा सिंह, रितु सिंह, सुशांत एवं शशांक सिंह ने श्रद्धा पूर्वक भाग लिया।




