विश्व क्षय रोग दिवस पखवाड़ा: एम्स रायबरेली द्वारा सक्रिय खोज एवं जागरूकता अभियान 17–31मार्च तक

लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत

विश्व क्षय रोग दिवस पखवाड़ा: एम्स रायबरेली द्वारा सक्रिय खोज एवं जागरूकता अभियान ( 17–31मार्च 2026)

विश्व क्षय रोग दिवस (24 march 2026) के अवसर पर, कार्यकारी निदेशक, डॉ अमिता जैन के मार्गदर्शन में एम्स रायबरेली के सामुदायिक चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य (CMPH) विभाग द्वारा 17 से 31 मार्च तक चल रहे विशेष पखवाड़ा के अंतर्गत जनपद में व्यापक टीबी नियंत्रण गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं।
इसी क्रम में 19 मार्च एवं 23 मार्च को टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों, विशेषकर ईंट-भट्ठा क्षेत्रों जैसे कठिन पहुँच वाले इलाकों में सक्रिय क्षय रोग खोज (Active Case Finding – ACF) अभियान चलाया गया। इस दौरान विभाग के फैकल्टी, रेजिडेंट्स एवं इंटर्न्स की टीम ने घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग की, संभावित टीबी रोगियों की पहचान की तथा उन्हें आगे की जांच हेतु परामर्श दिया।
इसके अतिरिक्त, पूरे अभियान अवधि में समुदाय स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें टीबी के लक्षण, समय पर जांच, खांसी शिष्टाचार एवं राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के अंतर्गत उपलब्ध निःशुल्क उपचार के बारे में जानकारी दी जा रही है।
विशेष रूप से वंचित एवं संवेदनशील समूहों तक पहुँच बनाते हुए, लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करने तथा उपचार में विलंब को रोकने पर बल दिया जा रहा है।
यह सम्पूर्ण गतिविधि सामुदायिक चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य विभाग के नोडल फैकल्टी डॉ. नीरज पवार के समन्वय एवं विभागाध्यक्ष डॉ. भोला नाथ के मार्गदर्शन में संपन्न हो रही है।
यह पहल टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मा० उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछरावां, आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

Tue Mar 24 , 2026
रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत मा० उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछरावां, आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण_ मा० उपाध्यक्ष ने चैत्र नवरात्रि के अवसर मंदिर में की पूजा अर्चना रायबरेलीः- 23 मार्च 2026मा० उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग अपर्णा यादव ने जनपद भ्रमण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य […]

You May Like

advertisement