मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण अभियान ) के अंतर्गत बालिकाओं के स्वास्थ्य हाइजीन पर ओरिएंटेशन तथा एकल कन्या अभिभावक सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ आयोजित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती पुष्पा पांडे की अध्यक्षता में मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण ) अभियान व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बालिकाओं के समुचित स्वास्थ्य हाइजीन पर ओरिएंटेशन कार्यक्रम तथा एकल कन्या अभिभावक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती मोनिका राणा, नारी शरणालय की सहायक अधीक्षका श्रीमती छाया बड़वल, कविता नर्स, श्रीमती निधि सक्सेना सहायक अध्यापिका ,रिंकी सैनी जिला मिशन कोऑर्डिनेटर, चंचल गंगवार केंद्र प्रबंधक , रसना गुप्ता काउंसलर, आदि किशोरियां, महिलाएं उपस्थित रहीं। सर्वप्रथम श्रीमती मोनिका राणा जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा माननीय सदस्या का शॉल पहनाकर स्वागत किया गया एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्मृति चिन्ह की घड़ी भेंट की गई l तत्पश्चात श्रीमती छाया बड़वल अधीक्षिका राजकीय महिला शरणालय के द्वारा माननीय सदस्या को लाइव प्लांट देकर स्वागत किया गया l जिला प्रोबेशन अधिकारी के द्वारा सभी किशोरियों एवं महिलाओं को हाइजीन के बारे में जागरूक किया गया l साथ ही श्रीमती पुष्पा पांडे माननीय सदस्या उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के द्वारा अपने आशीष वचनों से सभी को अनुगृहीत किया गया l सभी किशोरियों एवं महिलाओं को सैनेट्री पैड वितरित किए गए एवं रिफ्रेशमेंट दिया गया l इसके अतिरिक्त एकल कन्या अभिभावक सम्मान समारोह कार्यक्रम के अंतर्गत तीन अभिभावक को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्मृति चिन्ह की घड़ी एवं मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली में मण्डल स्तरीय खादी सेमिनार का हुआ शुभारम्भ

Wed Mar 25 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में खादी के शोध, डिजाइन, मानकीकरण एवं प्रचार-प्रसार के अंतर्गत खादी के प्रमोशन हेतु एक दिवसीय मण्डल स्तरीय खादी सेमिनार का शुभारम्भ मा0 विधायक कैण्ट के प्रतिनिधि अरुण कश्यप द्वारा अर्बन हाट में फीता […]

You May Like

advertisement