फूड इंस्पेक्टर ने किराना व्यापारी की दुकान पर मारा छापा, फूड इंस्पेक्टर पर व्यापारी ने लगाया पक्षपात का आरोप हुई झड़प

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली :फतेहगंज पश्चिमी ,कस्बा में फूड इंस्पेक्टर ने अपनी टीम के साथ केशव किराना स्टोर की दुकान पर छापामार कार्यवाही करते हुए व्रत में आने वाला कूटु का आटा, साबूदाना, सेदा नमक के नमूना भरा। फूड इंस्पेक्टर के द्वारा केवल एक ही दुकान पर कार्यवाही करने के आरोप में दुकानदार की फूड इंस्पेक्टर से तीखी झड़प हो गई। कस्बे में फूड इंस्पेक्टर के द्वारा छापे की भनक लगने से कस्बे के अन्य दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को फूड इंस्पेक्टर राघवेंद्र प्रताप वर्मा अपनी टीम के साथ कस्बा फतेहगंज पश्चिमी की मुख्य बाजार में मौजूद केशव किराना स्टोर पर पहुंचे और वहां पर उन्होंने दुकान में बेचने के लिए रखा कूटु का आटा, साबुदाना, सेंधा नमक का नमूना भरने लगे इस बात से दुकानदार भड़क गया उसने फूड इंस्पेक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा कि बाजार में एक तरफ से कार्यवाही क्यों नहीं कर रहे है।
कस्बे में अन्य दुकानों पर छापा मार कार्यवाही नहीं होने पर दुकानदार और फूड इंस्पेक्टर और उसकी टीम के सदस्यों के बीच काफी देर झड़प हुई।
हालांकि टीम ने (उपवास) व्रत मैं काम आने वाली खाने पीने की चीजों का नमूना भर दिया।
फूड इंस्पेक्टर के द्वारा छापा मार कार्यवाही की भनक लगते ही परचूनी की चलने वाले वरिष्ठ व्यापारी एवं अन्य दुकानदार शटर गिराकर भाग गए। कस्बे में छापे मार कार्रवाई के दौरान राघवेंद्र प्रताप वर्मा, ज्योत्सना त्रिपाठी, प्रवीण कुमार राय, देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा गिरफ्तारी/व्यक्तिगत तलाशी के सम्बन्ध में गूगल मीट के माध्यम से की गई गोष्ठी आयोजित

Wed Mar 25 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : मो0 अकलम खान पुलिस अधीक्षक यातायात, बरेली द्वारा गिरफ्तारी/व्यक्तिगत तलाशी के सम्बन्ध में गूगल मीट के माध्यम से गोष्ठी आयोजित की गयी ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली महोदय के निर्देशन में श्री मो0 अकलम खान पुलिस अधीक्षक यातायात, बरेली एवं संयुक्त अभियोजन श्री अक्षय […]

You May Like

advertisement