कवर्धा जिले के ग्रामीण अंचलों में बेहतर विद्युत की सुविधा:- राजानवागांव सब-स्टेशन में अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर उर्जीकृत

मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के तहत 50 लाख की लागत से क्षमता वृद्धि

लो-वोल्टेज और लोड शेडिंग से मिलेगी मुक्ति, 12 गांवों के 2310 उपभोक्ताओं को होगा सीधा लाभ

कवर्धा, 25 मार्च 2026 – मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत कबीरधाम जिले के किसानों और ग्रामीणों को निर्बाध और उच्च वोल्टेज बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। जिले के ग्राम राजानवागांव स्थित 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र में 50 लाख रुपये की लागत से 3.15 एम.व्ही.ए. का अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर सफलतापूर्वक स्थापित कर ऊर्जीकृत किया गया है।
बढ़ी विद्युत क्षमता, दूर होगी लो-वोल्टेज की समस्या
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रब्यूशन कंपनी लिमिटेड, राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री शिरीष सेलट ने बताया कि इस नए ट्रांसफार्मर के लगने से राजानवागांव उपकेंद्र की कुल क्षमता 8.15 एम.व्ही.ए. से बढ़कर अब 11.30 एम.व्ही.ए. हो गई है। धान, मक्का एवं गन्ने की फसल के दौरान होने वाली ओवरलोडिंग और लो-वोल्टेज की समस्या अब बीते दिनों की बात हो जाएगी। इस क्षमता वृद्धि से राजानवागांव, भोरमदेव, चिखली, कोडर, अमलीडीह, रेंगाखार, बंदरची, रौचन, चौरा, छपरी, दियाबार और भालूचहुवा जैसे 12 गांवों के करीब 2310 उपभोक्ताओं और किसानों को गुणवत्तापूर्ण बिजली मिलेगी।
अधिकारियों की टीम को मिली सराहना
कार्यपालक निदेशक श्री शिरीष सेलट ने इस महत्वपूर्ण कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने के लिए पूरी टीम की सराहना की। उन्होंने अधीक्षण अभियंता (कवर्धा वृत्त) श्री रंजीत घोष, ईई परियोजना श्री आर. के. गोस्वामी, ईई कवर्धा श्री जी. एस. फ्लोरा, ईई एसटीएम श्री एम.के. आर्या, सहायक अभियंता श्री मनीष साहू, श्री यशवंत ध्रुव, श्री सुनील गुप्ता एवं अन्य विभागीय कर्मचारियों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि पॉवर कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना के लक्ष्यों को प्राप्त करने और किसानों तक बेहतर विद्युत सेवाएं पहुंचाने के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। इस अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की स्थापना से क्षेत्र के कृषि और घरेलू उपभोक्ताओं के जीवन स्तर में सुधार आएगा।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का एयरपोर्ट में किया गया आत्मीय स्वागत

Wed Mar 25 , 2026
जगदलपुर, 25 मार्च 2026/ स्थानीय मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा अपने बस्तर प्रवास में जगदलपुर आगमन पर जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान वन मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक जगदलपुर श्री किरण देव, विधायक श्री विनायक गोयल, ब्रेवरेज कार्पोरेशन के अध्यक्ष श्री […]

You May Like

advertisement