Uncategorized

इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग के विद्यार्थियों की उपलब्धियां कुवि के लिए गर्व का विषयः प्रो. सोमनाथ सचदेवा

केयू के इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग के दो विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण की गेट-2026 परीक्षा।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 26 मार्च : विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियां संस्थान की गुणवत्ता, समर्पण और सतत प्रयासों का प्रमाण हैं। विद्यार्थियों की सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का कार्य करती है तथा उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करती है। यह उद्गार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने विश्वविद्यालय के इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग के दो मेधावी विद्यार्थियों के प्रतिष्ठित गेट- 2026 परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत हर्ष एवं गर्व का विषय है कि इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग के दो विद्यार्थियों समर्थ और आकाश (बी.टेक) ने गेट- 2026 परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने न केवल विभाग का नाम गौरवान्वित किया है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत प्रस्तुत किया है।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. अवनीश वर्मा ने बताया कि हरियाणा स्टेट काउंसिल फॉर साइंस, इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी (एचएससीएसआईटी), पंचकुला की ओर से विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट कार्यों के लिए ₹71,500 की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। यह सहयोग विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं तकनीकी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा उन्हें नवीन और नवाचारपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।
प्रो. अवनीश वर्मा ने बताया कि यह सभी उपलब्धियां विभाग के निरंतर प्रयासों, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का परिणाम हैं। इंस्ट्रुमेंटेशन विभाग भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्टता की दिशा में अग्रसर रहने के लिए प्रतिबद्ध है तथा विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और तकनीकी दक्षता के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास करता रहेगा।
विभाग के शिक्षकों ने भी दोनों विद्यार्थियों को इस सफलता पर हार्दिक बधाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर डीन प्रो. संजीव अग्रवाल, प्रो. दिनेश राणा, प्रो. सुरेन्द्र, प्रो. विवेक चावला मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel