जनपद में एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ, किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से मिलेगी सुरक्षा

आजमगढ़।


जिला महिला चिकित्सालय में गर्भाशय ग्रीवा (बच्चेदानी के मुख) के कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम जनपद में किशोरियों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यक्रम के दौरान जनपद के प्रथम दो लाभार्थी बालिकाओं सुदीक्क्षा राय एवं अंशिका प्रकाश उपाध्याय को एचपीवी वैक्सीन का पहला टीका लगाया गया । टीकाकरण के उपरांत दोनों बालिकाओं ने 14-15 वर्ष आयु वर्ग की सभी किशोरियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण वैक्सीन को अवश्य लगवाएं, जिससे भविष्य में गंभीर बीमारी से बचाव संभव हो सके।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में अत्यंत प्रभावी है। यह टीकाकरण विशेष रूप से 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी एवं 15 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं के लिए निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। यह सुविधा सोमवार से शनिवार, प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक जिला महिला चिकित्सालय में उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बच्चियों का समय पर टीकाकरण कराकर उन्हें सुरक्षित भविष्य प्रदान करें। साथ ही, स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है, जिससे अभियान सुचारु रूप से संचालित किया जा सके।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने जानकारी दी कि आगामी माह में इस टीकाकरण कार्यक्रम का विस्तार करते हुए इसे जनपद के अन्य सरकारी चिकित्सालयों में भी चरणबद्ध तरीके से प्रारंभ किया जाएगा।
अधीक्षक, जिला महिला चिकित्सालय डॉ. विनय सिंह यादव ने कहा कि यह टीकाकरण कार्यक्रम बालिकाओं को गंभीर बीमारी से बचाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है और अस्पताल में इसकी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

एडिशनल सीएमओ डॉ. उमाशरण पांडेय ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए व्यापक तैयारी की गई है, जिससे अधिक से अधिक लाभार्थियों को इसका लाभ मिल सके।
कार्यक्रम में अधीक्षक डॉ. विनय सिंह यादव, एडिशनल सीएमओ डॉ. उमाशरण पांडेय, प्रभारी प्रचार-प्रसार मनीष तिवारी, यूएनडीपी की जिला प्रतिनिधि पूनम शुक्ला, यूआईपी विंग से मुकेश, सतीश सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
जनपदवासियों से अपील है कि इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अभियान में सक्रिय सहभागिता कर इसे सफल बनाएं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खड़गाँव क्षेत्र को मिलेगी बेहतर बिजली, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा मंडावी ने अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर का किया शुभारंभ

Fri Mar 27 , 2026
खडगांव उपकेन्द्र की क्षमता में बढ़ोतरी: 48 लाख की लागत से अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर क्रियाशील मोहला, 27 मार्च 2026 – छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के वनांचल क्षेत्र खड़गांव में विद्युत अधोसंरचना को सशक्त बनाने एवं विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने की […]

You May Like

advertisement