पीईटी, नीट, जेईई कोचिंग हेतु 6 माह का निःशुल्क प्रशिक्षण, आवेदन आमंत्रित

कोंडागांव, 27 मार्च 2026/ वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिला मुख्यालय कोंडागांव में विद्यार्थियों के लिए पीईटी, नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निःशुल्क 6 माह का कोचिंग प्रशिक्षण जिला प्रशासन (शिक्षा विभाग) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस कोचिंग कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर प्रदान करना है।

कोचिंग हेतु आवेदन की प्रकिया प्रारंभ हो गई है, जिसकी अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 है। आवेदन हेतु गूगल लिंक: https://forms.gle/uHgocakdF4Rg58ES6 और आवेदन के लिए QR कोड भी उपलब्ध है।अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9301997604 (लक्ष्य कोचिंग सेंटर, जिला पंचायत कार्यालय कोंडागांव के पीछे) में सम्पर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी इच्छुक छात्र-छात्राओं से इस निःशुल्क कोचिंग सुविधा का लाभ उठाने की अपील की गई है।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 17 अप्रैल तक

Fri Mar 27 , 2026
कोण्डागांव, 27 जनवरी 2026/ सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रदेश में स्थापित प्रयास आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत प्रतिभावान विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, क्लैट तथा एनडीए की […]

You May Like

advertisement