प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 17 अप्रैल तक

कोण्डागांव, 27 जनवरी 2026/ सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रदेश में स्थापित प्रयास आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत प्रतिभावान विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, क्लैट तथा एनडीए की प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु तैयारी कराई जाती है।
वर्ष 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु इच्छुक विद्यार्थी 17 अप्रैल 2026 तक
https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detail ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाईन भरे गये आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार 18 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि 01 मई से 09 मई 2026 तक निर्धारित है और 10 मई 2026 को प्राक्चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी जिला सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय एवं वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detail से प्राप्त कर सकते हैं।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री राधा कृष्ण मंदिर (हनुमान धाम) फिरोजपुर में श्री राम नवमी के उपलक्ष में रखे गए श्री रामचरितमानस के पाठ का विधिवत् तरीके से भोग डाला गया

Sat Mar 28 , 2026
(पंजाब) फिरोजपुर 27 मार्च 2026 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

You May Like

advertisement