Uncategorized

तमंचा व दो कारतूस सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : थाना सीबीगंज पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीबीगंज थाना क्षेत्र के परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित लीची फैक्ट्री के पास एक संदिग्ध व्यक्ति के घूमने की सूचना मुखबिर द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नवनिर्मित मकान की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राहुल पुत्र रमेश निवासी ग्राम रसूलापुर, थाना फतेहगंज पश्चिमी, जनपद बरेली बताया।
तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने बाली पुलिस टीम में परसाखेड़ा चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार गौतम, कां0 शान्ति स्वरूप, का0अरविन्द कुमार थाना सीबीगंज बरेली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel