तमंचा व दो कारतूस सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : थाना सीबीगंज पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीबीगंज थाना क्षेत्र के परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित लीची फैक्ट्री के पास एक संदिग्ध व्यक्ति के घूमने की सूचना मुखबिर द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नवनिर्मित मकान की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राहुल पुत्र रमेश निवासी ग्राम रसूलापुर, थाना फतेहगंज पश्चिमी, जनपद बरेली बताया।
तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने बाली पुलिस टीम में परसाखेड़ा चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार गौतम, कां0 शान्ति स्वरूप, का0अरविन्द कुमार थाना सीबीगंज बरेली।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जमीन के नाम पर ठगी, वांछित आरोपी गिरफ्तार

Tue Mar 31 , 2026
जमीन के नाम पर ठगी, वांछित आरोपी गिरफ्तार बिलरियागंज।बिलरियागंज थाना क्षेत्र में जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, पीड़ित दीपक यादव ने शिकायत दी थी कि परिचितों ने उसे विश्वास में लेकर 37 बिस्वा जमीन 30 […]

You May Like

advertisement