कोंडागांव में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर, कृत्रिम अंग व प्रमाण पत्र वितरित

कोंडागांव, 09 अप्रैल 2026/ जिला प्रशासन कोंडागांव के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों की सुविधा हेतु 6 अप्रैल 2026 से 8 अप्रैल 2026 तक तीन दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराना तथा दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाकर वितरण करना था।

शिविर के अंतिम दिन 8 अप्रैल 2026 को नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल की उपस्थिति में  श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति द्वारा 4 दिव्यांगजनों को कैलीपर्स, 14 लोगों को कृत्रिम हाथ/पैर, 11 हितग्राहियों को ट्रायसायकल तथा 3 लोगों को व्हीलचेयर प्रदान की गई।

इसके साथ ही कुल 55 पंजीकृत दिव्यांगजनों में से 46 का निःशक्त प्रमाण पत्र बनाकर मौके पर ही वितरण किया गया। शिविर में उपस्थित लोगों को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी जागरूक किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नागरिकों को कानूनी सहायता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेंडी, समाज कल्याण विभाग की अधिकारी श्रीमती ललिता लकड़ा, मेडिकल टीम, श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के कर्मचारी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नक्सल प्रभाव से विकास तक, ग्राम हेटारकसा में हर घर पहुंचा नल-जल

Thu Apr 9 , 2026
जल जीवन मिशन से बदली तस्वीर, 63 घरों तक पहुंचा शुद्ध पेयजल उत्तर बस्तर कांकेर, 09 अप्रैल 2026/ कभी नक्सल गतिविधियों के कारण विकास से अछूता रहा कोयलीबेड़ा विकासखंड के ग्राम हेटारकसा आज बदलाव की नई कहानी लिख रहा है। जहां पहले सड़क, संचार और मूलभूत सुविधाओं तक पहुंच मुश्किल […]

You May Like

Breaking News

advertisement