कुरुक्षेत्र में पहली बार सरकार की तरफ से बड़े स्तर पर मनाया जाएगा बैसाखी महोत्सव 2026: विश्राम कुमार मीणा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – वरुण कौशिक।

बैसाखी महोत्सव में पहली बार आकाश में नजर आएंगे ड्रोन शो के रंग-बिरंगी रोशनी, 500 से ज्यादा ड्रोन आकाश में दिखाएंगे बैसाखी के अहम लम्हें।
कुरुक्षेत्र केडीबी मेला ग्राउंड में 13 व 14 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा राज्य स्तरीय बैसाखी महोत्सव 2026, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 13 अप्रैल को करेंगे महोत्सव का शुभारंभ, बसंत पंचमी पर दंगल, पंतगबाजी, पगड़ी कम्पीटीशन का होगा आयोजन, महोत्सव में नजर आएंगे परंपरागत संस्कृति के झरोखे, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

कुरुक्षेत्र, 9 अप्रैल : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि कुरुक्षेत्र सिख गुरुओं की पावन धरा पर प्रदेश सरकार की तरफ से बैसाखी महोत्सव 2026 का बड़े स्तर पर आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव का आयोजन 13 व 14 अप्रैल को केडीबी मेला ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। इस बैसाखी महोत्सव में देश की परंपरागत सांस्कृतिक विरासत के झरोखे देखने को मिलेंगे।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में बैसाखी महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 13 अप्रैल को राज्य स्तरीय बैसाखी महोत्सव 2026 का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में मंत्रीगण, सांसदगण और विधायकगण भी शिरकत करेंगे। इस दो दिवसीय महोत्सव का मुख्य आकर्षण का केंद्र ड्रोन शो रहेगा। इस ड्रोन शो के लिए एक निजी एजेंसी को हायर किया गया है। यह एजेंसी ड्रोन शो के लिए लगभग 500 ड्रोन का प्रयोग करेंगे और आकाश में रंग बिरंगी लाइटों से बैसाखी महोत्सव के अहम लम्हों को दिखाने का अनोखा प्रयास किया जाएगा। इस पावन धरा पर पहली बार जहां बड़े स्तर पर बैसाखी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, वहीं पहली बार ही कुरुक्षेत्र में ड्रोन शो देखने को मिलेगा। इस कार्यक्रम के लिए कुरुक्षेत्र ही नहीं प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को आमंत्रित किया जा रहा है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि 14 अप्रैल को होने वाले ड्रोन शो का दृश्य कार्यक्रम के साथ-साथ आस पास के क्षेत्र के लोग भी देख पाएंगे। इस वैशाखी महोत्सव में स्कूलों, कॉलेजों के कलाकारों के साथ-साथ हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की तरफ से भी बेहतरीन कार्यक्रमों की प्रस्तुति रहेगी। इसके अलावा जगह-जगह शेल्फी प्वाइंट, प्रदेश सरकार की प्रगति को दर्शाती प्रदर्शनी और 70 से ज्यादा स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इस दो दिवसीय महोत्सव को यादगार और सफल बनाने में प्रशासन की तरफ से कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि बैसाखी महोत्सव में पंतगबाजी, पगड़ी प्रतियोगिता, दंगल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग अपने-अपने विभाग से संबंधित तैयारियां समय रहते पूरी करेंगे। इसके अलावा साफ सफाई, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में सभी नागरिकों को बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। देश की प्राचीन संस्कृति और कला को देख सके।
इस मौके पर एडीसी विवेक आर्य, एसडीएम अमन कुमार, नगराधीश आशीष कुमार, डीएसपी सुनील कुमार, डीआरओ चेतना चौधरी, डीडीपीओ विकास कुमार आदि उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांसद नवीन जिन्दल ने पैरा राइफल शूटर रीना रानी की उपलब्धियों की सराहना कर बढ़ाया हौसला

Thu Apr 9 , 2026
सांसद नवीन जिन्दल ने पैरा राइफल शूटर रीना को आगे बढ़ने के लिए आर्थिक सहायता देने की कही बात। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 9 अप्रैल : पैरा राइफल शूटर रीना रानी अपने राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर जीते हुए स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक लेकर सांसद नवीन जिन्दल से मिली। रीना […]

You May Like

Breaking News

advertisement