
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
संवाददाता – उमेश गर्ग।
कुरुक्षेत्र 10 अप्रैल : को गुरु नानक गऊ द्वारा उपचार केंद्र बाजितपुर पिपली में संत गोपाल दास जी महाराज के पावन सानिध्य में तीसरा गौ सेवक मंगल मिलन समारोह ओर भंडारा वितरण का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कृष्ण बेदी कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार, शाहबाद मार्केट कमेटी चेयरमेन श्री कर्ण राज तूर पहुंचे मंत्री ने गऊ उपचार केंद्र के अंदर गौ माता की सेवा देखी व अच्छी सेवा से खुश होकर 11 लाख रुपए के सहयोग करने की घोषणा की साथ ही डीडी शर्मा बीजेपी विधायक प्रत्याशी पेहवा ने घायल गोवंश के उपचार की व्यवस्था देखकर प्रसन्न होते हुए₹500000 लाख रुपये सहयोग की घोषणा की साथ ही प्रधान कृष्णा शोकनद ओर समस्त कार्यकारणी अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला ने दीप प्रज्वलित कर के कार्यक्रम का शुभारंभ किया प्रधान मिलन जून ने बताया कि सुबह हवन के बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम शुरू हुआ साथ ही गऊ सेवकों के सम्मान का कार्य चलता रहा इसमें ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया,बीजेपी कुरुक्षेत्र जिला अध्यक्ष सरदार तेजेन्द्र सिंह गोल्डी व सोमपाल राणा, जगतार काजल (धन्ना भगत स्कूल), एसएमओ ग्रुप करनाल,भगत सिंह किसान यूनियन के प्रधान अमरजीत सिंह के साथ उनकी सारी टीम, राम गोपाल यादव चंडीगढ़ पुलिस, अनाज मण्डी चेयरमैन अमीर चंद, पिपली मंडी प्रधान जोगेंद्र रामगढ़ ,नवीन सिंघला प्रधान अग्रवाल समाज, कर्ण सिंह पिपली मंडी, संजीव सैनी जिला अध्यक्ष सैनी समाज, राज सरपंच गांव बलाई, जगबीर तोमर मन्नत ग्रुप व इनकी पूरी टीम, पूरे हरियाणा के गौ रक्षक टीमों ने बहागीदारी की, गऊ सेवा आवाहन की टीम ने भागीदारी, की, टीम कुरुक्षेत्र ओर सभी गऊ सेवकों ने बढ़ चढ़ कर सहयोग किया।


