
(पंजाब) फिरोजपुर 12 अप्रैल [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
सनातन धर्म में विक्रम संवत के उपरांत वैसाखी पर्व के उपलक्ष में एक प्रयास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा पावन गंगा स्नान हेतु हर साल कि तरह इस बस भी 3 दिवसीय बस यात्रा मां गंगा जी धाम हरिद्वार एवं अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शनों हेतु रवाना की गई सरबजीत शर्मा सनी ने बताया कि इस बस की रवानगी की रस्म बड़े भाई डॉक्टर संजीव मानकटाला जी द्वारा अदा की गई। स्वामी विद्यानंद जी महाराज जी के नेतृत्व में बैसाखी पर्व के उपलक्ष में यह बस यात्रा देवभूमि हरिद्वार के लिए रवाना हुई इस मौके पर उनके द्वारा सोसाईटी की ओर से धर्म एवं मानवता की सेवा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहा की गई और यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालूओं की यात्रा की मंगलकामना की गई। इस बस यात्रा में साथ जाने वाले श्रद्धालूओं की आने जाने व भोजन, एवम् ठहरने की व्यवस्था सोसाईटी द्वारा की जाती है और उन्होंने बताया कि हर की पौड़ी गंगा जी घाट पर ईश्वर से पूरे विश्व की शांति एवं सरबत के भले के लिए मंगलकामना की जाएगी और वृंदावन में हुए यमुना जी हादसे में जान जाने वाले श्रद्धालुओं की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी।
इस अवसर पर
सुखदेव रणदेव,धीरज भारद्वाज,रितिक, सतीश शर्मा, दानिश नारंग, विकी हांडा, रवि भारद्वाज संदीप मोंगा, पवन भाटिया, रजिंदर मोंगा, मोंटी शर्मा, बहन अंजू जी मीनू जी नीतू जी व अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे।


