दिसंबर प्रातः 6 बजे आरंभ होगा मातृभूमि सेवा मिशन का गीता जयंती समारोह

लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

1 दिसंबर प्रातः 6 बजे आरंभ होगा मातृभूमि सेवा मिशन का गीता जयंती समारोह

21वीं सदी में श्रीमद्भगवद्गीता के वैश्विक महत्व
पर व्याख्यान देंगे गोपाल शरण दास जी महाराज

रायबरेली। मातृभूमि सेवा मिशन धर्मक्षेत्र–कुरुक्षेत्र हरियाणा की इकाई रायबरेली की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय श्रीमद्भगवद्गीता जयंती समारोह का पावन कार्यक्रम 1 दिसंबर को प्रातः 6 बजे शहीद स्थल परिसर, मुंशीगंज के पास नदी तट पर आयोजित किया गया है। गीता जयंती पर अध्यात्म और ज्ञान का अद्वितीय समारोह देखने को मिलेगा। समारोह की अध्यक्षता वृंदावन धाम से पधारे प्रख्यात श्रीमद्भाग़वद् कथा वाचक, आचार्य पंडित गोपाल शरण जी महाराज करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य वक्ता के रूप में गोपाल शरण जी 21वीं सदी में श्रीमद्भगवद्गीता की उपयोगिता, नैतिक दर्शन और जीवन-पथ निर्देशन पर विस्तार से संबोधित करेंगे। उनका दिव्य प्रवचन आधुनिक मानव को गीता के शाश्वत संदेश से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त करेगा। आयोजन में सहयोग कटैया फिजिकल अकादमी रायबरेली द्वारा किया जा रहा है, जबकि कार्यक्रम का संचालन मातृभूमि सेवा मिशन, इकाई रायबरेली परिवार के सदस्यों द्वारा किया जाएगा। इकाई के संयोजक प्रदीप पांडेय ने बताया कि मोक्षदा एकादशी के दिव्य अवसर पर आयोजित यह समारोह गीता के प्रति जनजागरण और नैतिक चेतना प्रसार का अद्वितीय मंच बनेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा कल दो दिवसीय दौरे के दौरान पहुंचेंगे रायबरेली

Mon Dec 1 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा कल दो दिवसीय दौरे के दौरान पहुंचेंगे रायबरेली प्रयागराज/प्रतापगढ़ से प्रस्थान कर 01 दिसंबर 2025 को करेंगे जनपद रायबरेली आगमन सब स्टेशन ऊंचाहार में अपराह्न 01.30 बजे ‘बिजली बिल राहत योजना 2025–26’ के शुभारंभ कार्यक्रम में होंगे शामिल ऊर्जा […]

You May Like

advertisement