गुरुकुल के छात्रों द्वारा एनडीए का शैक्षणिक भ्रमण

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 15 अप्रैल : गुरुकुल के छात्रों का एक दल शैक्षणिक भ्रमण हेतु पुणे गया जहां पर उन्होंने एनडीए, खड़गवासला, एएफएफसी, पूणे तथा एआईपीटी पुणे को विजिट किया। निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. प्रवीण कुमार के विशेष दिशा-निर्देशन में हुए इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को भारतीय सशस्त्र बलों के प्रशिक्षण, अनुशासन और जीवनशैली से परिचित कराना था। यहां छात्रों ने एनडीए परिसर का अवलोकन किया, जहां उन्हें कैडेट्स के कठोर प्रशिक्षण, शारीरिक गतिविधियों तथा शैक्षणिक कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान गुरुकुल एनडीए ब्लॉक से सूबेदार बलवान सिंह एवं अशोक चौहान भी छात्रों के साथ रहे, उन्होंने छात्रों को बताया कि किस प्रकार एनडीए देश के भावी सैन्य अधिकारियों को तैयार करता है।
इस रौचक भ्रमण के अनुभव छात्रों ने अपने जूनियर साथियों के साथ सांझा किये। कैडेट शिवेन्द्र शुक्ला, आदित्य, हार्दिक, संज कुमार, अनघ त्रिपाठी और आर्यवीर ने मंच से अपने-अपने अनुभव शेयर किये।
कैडेट संज कुमार ने कहा कि वहां पर परेड ग्राउंड, प्रशिक्षण केंद्र तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कैडेट्स की दिनचर्या और अनुशासन को करीब से देखा, जिससे वे अत्यंत प्रेरित हुए।
कैडेट आर्यवीर ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से छात्रों में देशभक्ति, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। सभी छात्रों ने भी इस अनुभव को अत्यंत रोचक और प्रेरणादायक बताया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बैशाखी पर्व पर वरिष्ठ सुरक्षा एवं अनुरक्षण अधिकारी राजदीप वर्मा सम्मानित

Wed Apr 15 , 2026
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877 राष्ट्रीय मीडिया समूह आज तक आमने सामने की प्रबंधकीय कमेटी ने माननीय राजदीप वर्मा वरिष्ठ सुरक्षा एवं अनुरक्षण अधिकारी, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली को सन्मानित किया। नई दिल्ली 15 अप्रैल : अनुकरणीय […]

You May Like

Breaking News

advertisement