वंचित सोसायटियां नए अधिनियम के तहत करवाएं पंजीकरण : सुनीता

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 17 अप्रैल : जिला रजिस्ट्रार फर्म एवं समितियां कुरुक्षेत्र सुनीता ने कहा कि वंचित फर्म एवं समितियां नए अधिनियम हरियाणा रजिस्ट्रेशन एंड रेगुलेशन ऑफ सोसाइटीज एक्ट 2024 के अंतर्गत पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें। जो समितियां सोसाइटी एक्ट 1860 में पंजीकृत हैं, उन सभी समितियों को नए एक्ट हरियाणा रजिस्ट्रेशन एंड रेगुलेशन ऑफ सोसाइटी एक्ट 2012 (एचआरआरएस एक्ट 2012) के अंतर्गत नवीनीकरण के लिए हरियाणा सरकार द्वारा 15 अक्टूबर 2024 को अधिसूचना जारी कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि जो भी समितियां पहले नवीनीकरण से वंचित रह गई थी वह विभाग की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट हरियाणा इंडस्ट्री डॉट जीओवी डॉट इन पर जाकर विस्तृत जानकारी हासिल कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर फर्म से संबंधित दस्तावेजों को अपलोड करके व निर्धारित फीस जमा करवाकर अपना नवीनीकरण नए अधिनियम हरियाणा रजिस्ट्रेशन एंड रेगुलेशन ऑफ सोसाइटीज एक्ट 2024 के अंतर्गत पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त जो समितियां पहले से नए अधिनियम हरियाणा समितियां पंजीकरण एवं विनियम अधिनियम 2012 के तहत पंजीकृत हैं वह समितियां अपनी समिति के चुनाव व वार्षिक रिटर्नस आदि संबंधित दस्तावेजों को वेबसाइट पर अपलोड करना सुनिश्चित करें अन्यथा किसी भी देरी के लिए सोसायटी स्वयं जिम्मेवार होगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवीन जिन्दल फाउंडेशन और इंस्ट्रको द्वारा हजारों छात्रों को दिया जा रहा है कौशल प्रशिक्षण

Fri Apr 17 , 2026
‘नवीन अवसर’ पहल के तहत विद्यार्थियों में सॉफ्ट स्किल्स और रोजगार क्षमता का किया जा रहा है विकास। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 17 अप्रैल : सांसद नवीन जिन्दल की पहल ‘नवीन अवसर’ कार्यक्रम के अंतर्गत इंस्ट्रको के सहयोग से कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर में युवाओं को छात्रवृत्ति के माध्यम से […]

You May Like

advertisement