UPHC सीबीगंज में विश्व यकृत दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : विश्व यकृत दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम: “लिवर की सुरक्षा, स्वस्थ जीवन की कुंजी” मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह के मार्गदर्शन में आज UPHC सी.बी. गंज में विश्व यकृत दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश द्वारा उपस्थित मरीजों एवं स्टाफ को “स्वस्थ लिवर – स्वस्थ जीवन” की शपथ दिलाकर की गई। सभी ने लिवर की सुरक्षा हेतु स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
इसके उपरांत चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधु गुप्ता ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए लिवर के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि “लिवर हमारे शरीर का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग है, जो शरीर को डिटॉक्स करने, पाचन में सहायता करने एवं ऊर्जा संतुलन बनाए रखने का कार्य करता है। इसलिए लिवर को स्वस्थ रखना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।”
डॉ. मधु गुप्ता ने आगे कहा कि आज के समय में फैटी लिवर, हेपेटाइटिस एवं अन्य लिवर रोग तेजी से बढ़ रहे हैं, जिनके प्रमुख कारण असंतुलित आहार, जंक फूड, शारीरिक निष्क्रियता एवं शराब का सेवन हैं। उन्होंने सभी को जागरूक करते हुए कहा कि “यदि हम समय रहते सावधानी बरतें, तो लिवर संबंधी अधिकांश बीमारियों से बचाव संभव है।”
उन्होंने लोगों को महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए कहा—

  • शराब एवं तंबाकू से दूर रहें
  • संतुलित एवं पौष्टिक आहार लें
  • प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट व्यायाम करें
  • हेपेटाइटिस-बी का टीकाकरण कराएं
  • बिना चिकित्सकीय सलाह के दवाइयों का सेवन न करें
    इस अवसर पर फार्मासिस्ट हिर्देश, स्टाफ नर्स सरिता, मनमोहन, लैब टेक्नीशियन श्रवण, एएनएम सरस्वती, रामलली, रजनी मिश्रा, मनु, आशा कार्यकर्ता सुबिता, संतोष सहित अन्य स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही।
    कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी को लिवर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित किया गया

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भगवान परशुराम धाम में बड़े धूमधाम के साथ मनाई परशुराम जयंती

Mon Apr 20 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : बदायूं रोड लाल फाटक स्थित भगवान परशुराम धाम में बड़े ही धूमधाम के साथ परशुराम जयंती मनाई गई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी के आह्वान पर इस अवसर पर प्रदेश सचिव ओम वीर यादव, जिलाध्यक्ष असफाक सक्लेनी, महानगर […]

You May Like

advertisement