167 वर्ष पुराना चुम्मन बी का इमामबाड़ा आज अकीदतमंदों के दीदार के लिए सजेगा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

​बरेली : मोहर्रम के मुकद्दस महीने की 5 तारीख को लेकर शहर में तैयारियां मुकम्मल हो चुकी हैं। इस खास मौके पर सुभाष नगर स्थित पुरवा बब्बन खाँ मोहल्ले में स्थित ऐतिहासिक व 167 वर्ष पुराना ‘चुम्मन बी का पुश्तैनी इमामबाड़ा’ अकीदतमंदों की हाजिरी और जियारत के लिए पूरी अकीदत के साथ सजाया जाएगा। ​रविवार को बाद नमाज़-ए-असर से ही यहाँ अकीदतमंदों के आने और मन्नतें मांगने का सिलसिला शुरू हो जाएगा, जो देर रात तक जारी रहेगा।
​पुश्तैनी विरासत को सँभाले हैं सलमा और फरजाना
​इमामबाड़े की देखरेख करने वालीं सलमा खान और फरजाना आर. खान ने बताया कि यह इमामबाड़ा हज़रत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में 167 वर्षो से पुश्तैनी विरासत के तौर पर हर साल मोहर्रम की 5 तारीख को इसे विशेष रूप से सजाया जाता है। रविवार सुबह से ही इमामबाड़े को सजाने और संवारने का काम शुरू कर दिया जाएगा, ताकि शाम को आने वाले अकीदतमंदों शामिल हो सके। ​खास बात: इस ऐतिहासिक इमामबाड़े से स्थानीय लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। मोहर्रम की 5 तारीख को यहाँ न सिर्फ स्थानीय बल्कि शहर के कोने-कोने से लोग मन्नतें मांगने और अपनी अकीदत के फूल पेश करने पहुँचते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नगर निगम द्वारा वृहद स्वच्छता अभियान व "सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Sun Jun 21 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : केन्द्र सरकार की 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में 5 जून से 21 जून तक आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत आज नगर निगम द्वारा आज वृहद स्वच्छता अभियान व “सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मा. राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार), वन […]

You May Like

Breaking News

advertisement