
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : बदायूं रोड लाल फाटक स्थित भगवान परशुराम धाम में बड़े ही धूमधाम के साथ परशुराम जयंती मनाई गई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी के आह्वान पर इस अवसर पर प्रदेश सचिव ओम वीर यादव, जिलाध्यक्ष असफाक सक्लेनी, महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा एवं प्रवक्ता पंडित राज शर्मा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों ने भाग लेकर भगवान परशुराम जी के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भगवान परशुराम जी के जीवन, उनके आदर्शों एवं समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम न्याय, सत्य और धर्म के प्रतीक हैं तथा उनके आदर्श आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य करते हैं।
इस मौके पर सुरेन्द्र पाण्डेय, रमेश मिश्रा,श्रीधर शुक्ला,सुभाष झा गजेंद्र पांडे, कौशल सारस्वत,बृज किशोर शर्मा,अमन मिश्रा ” समर्थ “, समाजवादी युवजन सभा अध्यक्ष अविनाश मिश्रा, महावीर प्रसाद शुक्ला द्वारा पूजा-अर्चना, माल्यार्पण एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण भक्ति और उत्साह से ओत-प्रोत रहा।


