16 वर्षीय नमन लुहाच ने रचा इतिहास, 35.53 सेकंड में सुनाए 1 से 50 तक के ‘क्यूब्स’

गुरुकुल कुरुक्षेत्र के छात्र का इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज, तोड़ा पुराना रिकॉर्ड।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 22 अप्रैल : प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती, यह साबित कर दिखाया है गुरुकुल कुरुक्षेत्र के 16 वर्षीय छात्र नमन लुहाच ने। अपनी असाधारण स्मरण शक्ति और तेज प्रस्तुति क्षमता के दम पर नमन ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
नमन ने 1 से 50 तक के घनों (क्यूब्स) को मात्र 35.53 सेकंड में बोलकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड 37.80 सेकंड का था, जिसे नमन ने शानदार प्रदर्शन के साथ पीछे छोड़ दिया।
इस उपलब्धि के बाद गुरुकुल परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल है। साथी छात्र और शिक्षक नमन की इस सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं।
गुरुकुल के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा ने नमन की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य छात्रों की छिपी प्रतिभा को पहचानकर उसे सही दिशा देना है। उन्होंने बताया कि हर बच्चे में कोई न कोई विशेष क्षमता होती है, जिसे यदि सही मार्गदर्शन और अवसर मिले तो वह राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बना सकता है।
नमन की इस सफलता ने न केवल संस्थान का नाम रोशन किया है, बल्कि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रद्धा और उत्साह के साथ 24 अप्रैल को मनाया जाएगा मां बगलामुखी जयंती महोत्सव

Thu Apr 23 , 2026
श्रद्धा और उत्साह के साथ 24 अप्रैल को मनाया जाएगा मां बगलामुखी जयंती महोत्सव पिहोवा, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 22 अप्रैल : पिहोवा क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री पीतांबरा पीठ मां बगलामुखी मंदिर, धनीरामपुरा में मां बगलामुखी जयंती महोत्सव 24 अप्रैल शुक्रवार को बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ […]

You May Like

advertisement