श्रद्धा और उत्साह के साथ 24 अप्रैल को मनाया जाएगा मां बगलामुखी जयंती महोत्सव

श्रद्धा और उत्साह के साथ 24 अप्रैल को मनाया जाएगा मां बगलामुखी जयंती महोत्सव

पिहोवा, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 22 अप्रैल : पिहोवा क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री पीतांबरा पीठ मां बगलामुखी मंदिर, धनीरामपुरा में मां बगलामुखी जयंती महोत्सव 24 अप्रैल शुक्रवार को बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दूर-दूर से संत, महंत, श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग शामिल होंगे। गांव धनीरामपुरा के सरपंच एवं मंदिर के अग्रणी सेवादार विकल कुमार चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के श्रीमहंत एवं पीठ के संस्थापक एवं अध्यक्ष महंत बंसी पुरी महाराज तथा व्यवस्थापक महंत भीम पुरी महाराज के सानिध्य में इस पावन अवसर पर विशेष सुबह हवन-यज्ञ और दोपहर 12 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के व्यवस्थापक महंत भीम पुरी महाराज ने बताया कि मां बगलामुखी, दस महाविद्याओं में से एक प्रमुख देवी हैं। उनकी आराधना से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा शत्रुओं का नाश होता है। उन्होंने कहा कि मां की कृपा से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और साधक को शक्ति एवं सफलता प्राप्त होती है। महंत भीम पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक आयोजन में भाग लें और मां बगलामुखी का आशीर्वाद प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि पूरे महोत्सव के दौरान भक्ति-भाव का विशेष वातावरण रहेगा और सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भंडारे की उत्तम व्यवस्था की गई है। महोत्सव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर स्वामी अमर पुरी, स्वामी धर्मराज पुरी, पं. गीता राम, अखिलेश तिवारी, प्रवीण सहित अनेक श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
माता बगलामुखी मंदिर एवं इनसेट में महंत भीम पुरी महाराज।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मोबाइल टावर पर चढ़ा आशिक, ‘शोले’ स्टाइल ड्रामा से मचा हड़कंप

Thu Apr 23 , 2026
मोबाइल टावर पर चढ़ा आशिक, ‘शोले’ स्टाइल ड्रामा से मचा हड़कंप बिलरियागंज। क्षेत्र के तोहफापुर गांव में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक फिल्मी अंदाज में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि गांव की ही एक युवती से प्रेम संबंध होने के […]

You May Like

advertisement