
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : श्री बांके बिहारी मंदिर राजेंद्र नगर में श्री राधा रानी जी 56 भोग परिवार एवम् श्री बांके बिहारी कल्याण समिति द्वारा छप्पन भोग व भजन संध्या संध्या श्री हरि मंदिर सेवा ट्रस्ट एवं सनातन धर्म मंदिर सेवा ट्रस्ट मॉडल टाउन द्वारा संपन्न हुई, भजनों का कार्यक्रम हुआ, जिसमें भजन ” नाम मेरी राधा रानी का जिसने गाया है. बांके बिहारी ने उसे अपना बनाया है. .दूसरा भजन गोविंद हरे गोपाल हरे, श्री राधा माधव दीनदयाल हरे. ..मंदिर के परागण मैं भजनों द्वारा सुंदर समा बांधा सभी भक्त झूमने लगे । , राधा रानी 56 भोग परिवार द्वारा 56 भोग लगाया गया , भजनों की प्रस्तुत,से पूरा वातावरण भक्ति में हो गया , कार्यक्रम में सहयोग भजन गायक जगदीश भाटिया ,दिनेश तनेजा, दीपक भाटिया ,अशोक गोयल, होशियार सिंह, दीपक अरोड़ा, आर.सी.खन्ना का रहा है, महिला मंडल में विशेष सहयोग चंद्रा तनेजा, शीला, गीता भाटिया, सीमा गुलाटीबाज ,मंजू, ममता, मालती जी का रहा, अंत में भक्तों का आभार प्रकट किया वा बताया कि हर महीने 56 भोग मंदिर में लगाया जाएगा , अंत में छप्पन भोग प्रसाद वितरण किया गया।


