पुस्तकालयः ज्ञान, नवाचार व अनुसंधान के सशक्त केंद्रः प्रो. कृष्ण गोपाल

पुस्तकालयः ज्ञान, नवाचार व अनुसंधान के सशक्त केंद्रः प्रो. कृष्ण गोपाल

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी।
ब्यूरो चीफ – वरुण कौशिक।

केयू में आधुनिक युग में पुस्तकालय सेवाएं विषय पर व्याख्यान का आयोजन।

कुरुक्षेत्र, 24 अप्रैल : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग द्वारा आधुनिक युग में पुस्तकालय सेवाएं” विषय पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र के सेवानिवृत्त पुस्तकालय अध्यक्ष प्रो. कृष्ण गोपाल ने अपने व्याख्यान में पारंपरिक पुस्तकालयों से डिजिटल एवं वर्चुअल लाइब्रेरी की ओर हो रहे परिवर्तन, ई-संसाधनों के बढ़ते उपयोग, सूचना प्रौद्योगिकी की भूमिका तथा ज्ञान समाज में पुस्तकालयों के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने कहा कि आज के समय में पुस्तकालय केवल पुस्तकों का संग्रह केंद्र न होकर ज्ञान, नवाचार और अनुसंधान के सशक्त माध्यम बन चुके हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नवीन तकनीकों को अपनाने, शोध उन्मुख दृष्टिकोण विकसित करने तथा सूचना के प्रभावी प्रबंधन के लिए प्रेरित किया। इस सत्र में एम.लिब. एवं सूचना विज्ञान (प्रथम व द्वितीय वर्ष) के विद्यार्थियों तथा पीएच.डी. शोधार्थियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने ज्ञान में उल्लेखनीय वृद्धि की।
इसके उपरांत विभाग द्वारा कैश पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें “प्रो. जे.के. खन्ना कैश प्राइज” एवं “प्रो. जी.सी. बंसल कैश प्राइज” प्रदान किए गए। इस अवसर पर एम.लिब. एवं सूचना विज्ञान प्रथम वर्ष की छात्रा दीक्षा (रोल नंबर 6) तथा द्वितीय वर्ष की छात्रा खुशबू (रोल नंबर 14) को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए ₹5,100/- की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार डॉ. कृष्ण गोपाल के योगदान से स्थापित किए गए हैं, जो उनके शिक्षकों एवं विभाग के पूर्व अध्यक्षों प्रो. जे.के. खन्ना एवं प्रो. जी.सी. बंसल की स्मृति को समर्पित हैं।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. संजीव शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक आयोजन विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं व्यावसायिक विकास में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में पुस्तकालयों की भूमिका निरंतर विकसित हो रही है और ऐसे व्याख्यान विद्यार्थियों को नवीन प्रवृत्तियों से अवगत कराते हैं। उन्होंने पुरस्कार विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विभाग की ओर से भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करते रहने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रो. मनोज कुमार जोशी, प्रो. जोगिन्द्र सिंह, डॉ. अंजलि सहित विभाग के शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीएम-एसपी ने थाना दिवस पर सुनी लोगों की शिकायतें

Sat Apr 25 , 2026
लोकेशन रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत डीएम-एसपी ने थाना दिवस पर सुनी लोगों की शिकायतें_ जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश रायबरेलीः- 25 अप्रैल 2026थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने थाना बछरावां पहुँचकर नागरिकों की समस्याएं सुनीं।थाना दिवस के दौरान […]

You May Like

Breaking News

advertisement