राज्य सरकार ने खरीफ 2025 का 370.52 करोड रुपए का फसल मुआवजा किया मंजूर : हरपाल सिह

1.50 लाख से अधिक किसानों के खाते में ट्रांसफर होगी राशि।
40 से लेकर 99 प्रतिशत दिव्यांजनों को भी रोडवेज में मुफ्त यात्रा की मिली सौगात।

थानेसर,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 25 अप्रैल : हरियाणा पंजाबी साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के निदेशक एवं शुगरफेड के पूर्व चेयरमैन हरपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार किसानों के हित में कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार ने खरीफ 2025 फसल मुआवजा योजना के तहत 370.52 करोड रुपए के बजट को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के इस निर्णय से प्रदेश के 1.50 लाख से अधिक किसान लाभांवित होंगे। इन किसानों के खातों में सीधे इस राशि को ट्रांसफर किया जाएगा।
उन्होंने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि अभी हाल में ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए हैं कि किसानों के लिए जितनी भी कृषि योजनाएं बनाई गई हैं। उनका सरलीकरण होना चाहिए। किसानों को डिजिटल प्रक्रिया के इस्तेमाल के समय कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
पूर्व चेयरमैन हरपाल सिंह ने कहा कि मुआवजा ई क्षतिपूर्ति पोर्टल के माध्यम से जारी किया जाएगा। मेरी फसल, मेरा ब्यौरा प्रणाली से एकीकृत एक पारदर्शी और किसानों के अनुकूल डिजिटल प्लेटफॉर्म है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र को समृद्ध बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगातार कार्य कर रहे हैं। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी लगातार किसानों, दूध उत्पादकों, मधुमक्खी पालकों व स्वयं सहायता समूहों से सीधा संवाद कर रहे हैं ताकि उनकी जमीनी समस्याओं को जानकर उन्हें दूर किया जा सके। किसानों के अलावा हरियाणा सरकार ने दिव्यांगजनों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 40 प्रतिशत से 99 प्रतिशत तक दिव्यांगता वाले व्यक्तियों को हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से प्रदेश के लगभग 1.22 लाख दिव्यांगजन लाभान्वित होंगे।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के दिव्यांगजनों द्वारा लंबे समय से यह मांग की जा रही थी कि 100 प्रतिशत से कम दिव्यांगता वाले व्यक्तियों को भी यह सुविधा दी जाए। इस मांग को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुवि हर साल आयोजित किया करेगा रोहित सरदाना मेमोरियल व्याख्यान एवं अवार्ड समारोह

Sun Apr 26 , 2026
थानेसर, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 25 अप्रैल : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पत्रकारिता के क्षेत्र को नई दिशा देने और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की पहल के तहत 30 अप्रैल 2026 को प्रातः 10 बजे सीनेट हॉल में ‘रोहित सरदाना स्मृति व्याख्यान एवं मेमोरियल अवार्ड 2026’ का आयोजन किया जाएगा। यह […]

You May Like

Breaking News

advertisement