श्रद्धा और सेवा के साथ मनाया गया सुधांशु जी महाराज का 71वां जन्मोत्सव

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : विश्व जागृति मिशन बरेली मंडल द्वारा परम पूज्य गुरुदेव सुधांशु जी महाराज के 71वें पावन जन्मोत्सव के अवसर पर आज विभिन्न आध्यात्मिक एवं सेवा कार्यों का श्री भारत माता मंदिर राजेंद्र नगर में भव्य आयोजन किया गया। भक्ति और परोपकार के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं अनुयायियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकाल महिला प्रधान ममता गर्ग, सविता अरोड़ा, शांति बिष्ट एवं वंदना अग्रवाल द्वारा सामूहिक गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात भजन-कीर्तन एवं सत्संग का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरुदेव के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर गुरुदेव के 71वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 71 दीप प्रज्वलित किए गए। दीप प्रज्वलन का शुभारंभ विश्व जागृति मिशन के महामंत्री पवन कुमार अरोड़ा, संजय गर्ग के द्वारा किया गया।
गुरुदेव के ‘सेवा ही धर्म’ के संदेश को आत्मसात करते हुए प्रातः 8:30 बजे से एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं एवं समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसमें कुल 23 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
आध्यात्मिक कार्यक्रमों के उपरांत आरती, प्रसादी भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने अनुशासित रूप से प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम की सफलता में गुलशन आनंद, मधु सक्सेना, प्रियंका मौर्या, राकेश अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, मंजू गोयल, संजय गर्ग, शिवम, महेंद्र पाठक,कृष्ण अरोड़ा, वेद अरोड़ा, नरेंद्र नाथ खुराना , महेंद्र गंगवार, प्रमोद सक्सेना, प्रियंका मौर्य , सुमित्रा गंगवार एवं संजीव अग्रवाल राकेश गुप्ता, गीतेश गुप्ता, रामबाबू अग्रवाल, इंदिरा खंडेलवाल, इंदु गोयल, राजेश कटिया, रमाशंकर पचौरी सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम संयोजक संदीप मेहरा ने बताया कि गुरुदेव का जन्मोत्सव प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर और आध्यात्मिक गतिविधियों के माध्यम से मनाया जाता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अखिल भारतीय "साहित्य परिषद "ब्रज प्रांत के तत्वावधान में की गई विचार/ काव्य गोष्ठी आयोजित

Mon May 4 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रांत के तत्वाधान में आज वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती निरुपमा अग्रवाल के प्रभात नगर, स्थित आवास पर एक विचार गोष्ठी/काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी का विषय था “साहित्य में मानव प्रेम की अवधारणा” बैठक की अध्यक्षता […]

You May Like

Breaking News

advertisement