जगदलपुर, 07 मई 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिाकारा के द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के संशोधित प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा से 04 पीड़ित परिवारों हेतु चार-चार लाख रूपए के मान से कुल 16 लाख रुपये की सहायता राशि की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत जगदलपुर के गंगानगर निवासी 15 वर्षीय महजबीन बेग की तालाब में डूबने से हुई मृत्यु के पश्चात उनके पिता ईस्माइल बेग को सहायता राशि दी गई है। इसी प्रकार, मगडू कचोरा के निवासी राजेश यादव की तालाब में डूबने से हुई आकस्मिक मृत्यु पर उनकी पत्नी पूर्णिमा यादव को राहत राशि प्रदान की गई है। नदी में डूबने की एक अन्य दुखद घटना में जान गंवाने वाली किरण देवांगन के मामले में उनकी बहन बिन्दा देवांगन को पात्र वारिस मानते हुए सहायता स्वीकृत की गई है। बुरूंदवाड़ा सेमरा के निवासी दयाराम की डबरी में डूबने से हुई मृत्यु के बाद उनकी पत्नी राजो को वित्तीय सहायता दी गई है।
जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं।
सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।
7 हजार के कर्ज से शुरू किया बदलाव का सफर जगदलपुर, 07 मई 2026/ बस्तर जिले के कलचा गांव की रहने वाली तुलसा बघेल आज ग्रामीण सशक्तिकरण की एक नई इबारत लिख रही हैं। कभी पारंपरिक खेती और संसाधनों के अभाव में गुजर-बसर करने वाली तुलसा ने तकनीकी सुधारों को […]