दिल में छेद से पीड़ित 7 वर्षीय बालक का सफल निशुल्क ऑपरेशन

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 9 मई : राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत एक सराहनीय कार्य करते हुए टीम 47 (सी एच सी मथाना) द्वारा 7 वर्षीय बालक प्रिंस पुत्र रिंकू, निवासी डेरा प्रेम नगर, ज्योतिसर, कुरुक्षेत्र के हृदय में जन्मजात छेद का सफल एवं निशुल्क ऑपरेशन करवाया गया।
जानकारी देते हुए डॉ. सुरेश शर्मा ने बताया कि प्रिंस को जन्म से ही हृदय संबंधी समस्या थी, जिसके कारण उसे सांस लेने में तकलीफ एवं कमजोरी की शिकायत रहती थी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम 47 (सी एच सी मथाना) द्वारा नियमित स्वास्थ्य जांच के दौरान बच्चे की इस गंभीर बीमारी की पहचान की गई। तत्पश्चात आवश्यक चिकित्सीय परामर्श एवं प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए बच्चे को उच्च स्तरीय उपचार के लिए इंडस हॉस्पिटल, मोहाली में रेफर किया गया।
इंडस हॉस्पिटल, मोहाली में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा प्रिंस का सफल ऑपरेशन किया गया। यह पूरा उपचार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत पूर्णतः निशुल्क किया गया, जिससे परिवार पर किसी प्रकार का आर्थिक भार नहीं पड़ा। ऑपरेशन के बाद अब बच्चा स्वस्थ है और सामान्य जीवन जीने की ओर अग्रसर है।
इस अवसर पर उप सिविल सर्जन डॉ. करुणा ढींगरा ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों में 4 प्रकार की बीमारियों-जन्मजात दोष, रोग, कमियां एवं विकास में देरी-की समय पर पहचान कर उनका निशुल्क उपचार सुनिश्चित किया जाता है।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का समय-समय पर आंगनवाड़ी में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की कुशल टीम से स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य करवाएं, ताकि किसी भी गंभीर बीमारी का समय रहते पता लगाकर उसका उचित उपचार किया जा सके।
इस सफल उपचार के लिए बच्चे के परिवार द्वारा टीम 47 (सी एच सी मथाना) के सभी सदस्यों डॉ सविता, नीतिका, सपना, स्वास्थ्य विभाग कुरुक्षेत्र एवं इंडस हॉस्पिटल, मोहाली के चिकित्सकों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया और बताया कि यह कार्य भारत सरकार के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की प्रभावशीलता एवं जनहित में उसकी प्रतिबद्धता का बहुत अच्छा उदाहरण है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवीन जिन्दल फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल युनिटों में 284 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया

Sat May 9 , 2026
नवीन जिन्दल फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल युनिटों में 284 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया नवीन जिन्दल फाउंडेशन के ‘स्वस्थ कुरुक्षेत्र अभियान’ के तहत जिन्दल हाउस में किया गया मरीजों का फॉलो-अप।दूसरी मोबाइल मेडिकल यूनिट में द्रोणाचार्य स्टेडियम में खिलाड़ियों को किया लाभान्वित। कुरुक्षेत्र,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 9 मई : सांसद नवीन […]

You May Like

advertisement