मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली और कल्याणकारी योजनाओं से प्रदेशभर के नागरिकों का मिल रहा लाभ : डा. गणेश दत्त

मुख्यमंत्री व्यापारी सामूहिक निजी दुर्घटना योजना और मुख्यमंत्री व्यापारी क्षतिपूर्ति योजना के लिए 31 मई तक करें पंजीकरण।

लाडवा, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 15 मई : मार्केट कमेटी लाडवा चेयरमैन डा. गणेश दत्त ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली और सभी वर्गों के कल्याण के लिए लागू की गई योजनाओं से प्रदेशभर के नागरिक खुश है। हाल ही में प्रदेश के नागरिकों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को प्रदेश में विकास कार्यों की गति को तेज करने के लिए निकाय चुनावों में बड़ी जीत सौंपी है। अब प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार तीन गुणा गति के साथ शहरों का विकास करेगी।
चेयरमैन डा. गणेश दत्त शुक्रवार को लाडवा की नई अनाज मंडी में स्थित मार्किट कमेटी कार्यालय में आयोजित व्यापारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने व्यापारियों एवं उद्योग जगत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं की सुखद पहल की है। इसमें ‘मुख्यमंत्री व्यापारी सामूहिक निजी दुर्घटना योजना’ और ‘मुख्यमंत्री व्यापारी क्षतिपूर्ति योजना’ के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 मई कर दी गई है। इस योजना के तहत दुर्घटना या स्थाई नि:शक्तता की स्थिति में 5 लाख रुपये तक की सहायता तथा आगजनी, प्राकृतिक आपदा से जान माल के नुकसान पर 5 लाख रुपये से 20 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ लेने के लिए 50 रुपये शुल्क के साथ पोर्टल पर पंजीकरण करवाना पड़ेगा, जोकि ऑनलाइन के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने सभी व्यापारी भाइयों से सरकार की इस योजना का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व्यापारी और किसानों का पूरा ख्याल रख रहे हैं। देश में सबसे पहले किसानों को प्रदेश की सभी 24 फसलों को एमएसपी पर खरीद करना शुरू किया। ऐसा करने वाला हरियाणा प्रदेश देश का पहला राज्य बना। किसानों को फसल बेचने में कोई दिक्कत ना हो, इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल की व्यवस्था की, ताकि सरकार को पता हो कितने एकड़ में कौन सी फसल है। जिसकी मंडी में आने से पहले ही पूरी व्यवस्था की जाती है। इससे किसानों और व्यापारी को काफी सुविधाएं हो रही है।
इस मौके पर मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन सुरेंद्र सिंगला, विजय काम्बोज एडवोकेट, दीपक चौधरी, संदीप मदान, संजय गर्ग, राजीव आर्य, स्वीटी भुल्लर, जयदेव बप्पदी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पेट्रोल एवं ऊर्जा संरक्षण के लिए कुलगुरु ने की सार्थक पहल,केयू कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा पैदल पहुंचे कार्यालय

Sat May 16 , 2026
कुरुक्षेत्र,प्रमोद कौशिक/वरुण कौशिक,अमित 15 मई : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से एक वर्ष तक सोना न खरीदने, पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने तथा छोटे-छोटे प्रयासों से ऊर्जा संरक्षण में सहयोग करने के आह्वान के बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में भी सकारात्मक पहल शुरू हो गई है।इसी कड़ी में […]

You May Like

Breaking News

advertisement