महंगाई के खिलाफ कांग्रेस 20 मई को करेगी रोष प्रदर्शन : मेवा सिंह

जिला उपायुक्त को सौंपा जाएगा ज्ञापन।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 16 मई : पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह ने कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। महंगाई से समाज का हर वर्ग प्रभावित हो रहा है तथा लोगों के लिए घर का बजट संभालना मुश्किल हो गया है।
उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से किसान, मजदूर, कर्मचारी और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं। आम जनता को राहत देने में सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर अब आम जनता की जेब पर पड़ने लगा है। ईंधन महंगा होने से रोजमर्रा की जरूरतों का सामान भी महंगा होने की आशंका बढ़ गई है। ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने से सब्जियां, फल, दूध, राशन और अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतों में इजाफा हो सकता है।
मेवा सिंह ने बताया कि कांग्रेस पार्टी 20 मई को जिला पंचायत भवन पर एकत्रित होकर जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेगी तथा बढ़ती महंगाई के विरोध में रोष प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में पहुंचकर रोष प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर AIIMS रायबरेली में राष्ट्रीय CME का आयोजन

Sat May 16 , 2026
लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर AIIMS रायबरेली में राष्ट्रीय CME का आयोजन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायबरेली के सामुदायिक चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर “नेशनल ऑनलाइन CME ऑन डेंगू: पब्लिक हेल्थ एंड क्लिनिकल पर्सपेक्टिव्स” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम […]

You May Like

Breaking News

advertisement