राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पवन कालरा संवाददाता राष्ट्रीय सभ्यता

बरेली : मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. विश्राम सिंह के मार्गदर्शन एवं जिला सर्विलांस अधिकारी (DSO) डॉ. प्रशांत रंजन के निर्देशन में विश्व डेंगू दिवस के अवसर पर डेंगू रोकथाम एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन एवं मरीजों को डेंगू से बचाव, स्वच्छता तथा मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त करने के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में डॉ. मधु गुप्ता की पहल पर डेंगू से बचाव संबंधी जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें मरीजों एवं उनके परिजनों को डेंगू के लक्षण, बचाव के उपाय तथा समय पर उपचार के महत्व की जानकारी दी गई। लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने एवं घरों के आसपास पानी जमा न होने देने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित मरीजों एवं उनके परिजनों ने भी जागरूकता गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा डेंगू रोकथाम संबंधी संदेशों को अपनाने की सहमति व्यक्त की।
कार्यक्रम के सफल संचालन में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों हिरदेश, सरिता, मनमोहन, मोनू एवं अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
कार्यक्रम के दौरान लोगों को निम्न महत्वपूर्ण संदेश दिए गए:
घर एवं आसपास पानी जमा न होने दें।
पानी की टंकियों एवं बर्तनों को ढककर रखें।
सप्ताह में एक दिन कूलर एवं कंटेनर खाली कर साफ करें।
मच्छरदानी एवं पूर्ण आस्तीन के कपड़ों का उपयोग करें।
तेज बुखार, सिरदर्द, शरीर दर्द अथवा अन्य लक्षण होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।
कार्यक्रम के अंत में डेंगू नियंत्रण एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश देते हुए सभी को जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।
“रोकथाम ही बचाव है — आइए मिलकर डेंगू को हराएँ और स्वस्थ समाज बनाएँ।”

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अटेवा के अपनी अलग पहचान बनाने वाले पुरानी पेंशन की लड़ाई लड़ने वाले स्वर्गीय धर्मेंद्र यादव जी द्वितीयपूर्ण तिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम

Sun May 17 , 2026
आजमगढ़अटेवा के अपनी अलग पहचान बनाने वाले पुरानी पेंशन की लड़ाई लड़ने वाले स्वर्गीय धर्मेंद्र यादव जी द्वितीयपूर्ण तिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचकर हाफिजपुर भगत सिंह इंटर कॉलेज में उनके सपनों को पूरा करने के लिएवृक्षारोपण के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हुएजनपद के प्रदेश के […]

You May Like

advertisement