संस्कृति मंत्रालय की विशेष सचिव ने यूकॉस्ट और प्रस्तावित साइंस सिटी स्थल का किया निरीक्षण

उत्तराखंड देहरादून
संस्कृति मंत्रालय की विशेष सचिव ने यूकॉस्ट और प्रस्तावित साइंस सिटी स्थल का किया निरीक्षण,
सागर मलिक

देहरादून। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की विशेष सचिव एवं वित्तीय सलाहकार रंजना चोपड़ा ने आज उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट), देहरादून तथा प्रस्तावित साइंस सिटी स्थल का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने उनका स्वागत किया तथा परिषद की विज्ञान-आधारित योजनाओं, नवाचारों और राज्य में संचालित प्रमुख कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने परिषद द्वारा राज्य में किए जा रहे अनुसंधान, विज्ञान प्रसार तथा सामाजिक-तकनीकी पहलों से भी अवगत कराया।

चोपड़ा ने प्रस्तावित साइंस सिटी परियोजना के विभिन्न घटकों की जानकारी प्राप्त की और इसके भविष्यगत महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने राज्य में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में यूकॉस्ट द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह परियोजना राज्य के विद्यार्थियों और युवाओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।

इस अवसर पर उनके द्वारा परिषद परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर यूकॉस्ट के वैज्ञानिक जी. एस. रौतेला, डॉ. डी. पी. उनियाल, अमित पोखरियाल, ओ. पी. नौटियाल, डॉ. पियूष जोशी सहित सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फ्लैक्स बोर्ड लगाते समय करंट से तीन की मौत:अहमदाबाद में हुआ हादसा, संत कबीर नगर के थे युवक

Mon Sep 29 , 2025
फ्लैक्स बोर्ड लगाते समय करंट से तीन की मौत:अहमदाबाद में हुआ हादसा, संत कबीर नगर के थे युवक अहमदाबाद में फ्लैक्स बोर्ड लगाते समय करंट लगने से संत कबीर नगर जिले के तीन युवकों की मौत हो गई। यह घटना अहमदाबाद के बोपल स्थित एक निजी कंपनी में हुई। पुलिस […]

You May Like

advertisement