उपजिलाधिकारी मीरगंज ने नेशनल हाईवे पर बेखौफ होकर दौड़ रहीं अवैध खनन की ट्रैक्टर ट्राली पकड़ कर पुलिस को सौंपी सीज की गईं

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , सोमवार को एसडीएम ने नेशनल हाइवे पर दौड़ रहा खनन माफिया का ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़कर पुलिस को सौंपा।पुलिस ने एसडीएम के निर्देश पर उसे किया सीज।हालांकि खनन माफिया भट्टे की परमिशन होने का दावा कर रहा है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह को एसडीएम निधि शुक्ला बरेली से मीरगंज जा रही थी।नेशनल हाइवे पर गांव ठिरिया के पास एक खनन माफिया का रेत भरा ट्रैक्टर ट्रॉली दौड़ रहा था।एसडीएम के निर्देश पर उनके चालक ने गाड़ी ट्रैक्टर के आगे लगाकर उसे रोक लिया।चालक फरार हो गया।एसडीएम ने थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह को फोन करके पुलिस बल बुलाकर ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कराकर थाना पर खड़ा करा दिया।खनन माफिया भट्टे की परमिशन का दावा करके उसे छुड़ाने की जुगत में लगा रहा।लेकिन सफल नहीं हो पाया।थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया एसडीएम के निर्देश पर खनन की ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर खनन की कार्यवाही की गई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस द्वारा दो स्मैक तस्करों को किया गया गिरफ्तार

Tue May 19 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सभासद के भतीजे समेत दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।तलाशी के दौरान दोनो के पास 60 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।सभासद ने भतीजे स्मैक तस्कर को छुड़ाने का दबाव […]

You May Like

Breaking News

advertisement