राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने नवागत वित्त एवं लेखाधिकारी का किया स्वागत

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद बरेली की टीम ने मंगलवार को बेसिक शिक्षा परिषद के नवागत वित्त एवं लेखाधिकारी जगवीर सिंह से शिष्टाचार भेंट कर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का पंचांग एवं पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर संगठन की तरफ से उन्हें शिक्षकों की अनेक समस्याओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इस मौके पर संगठन के महामंत्री विनोद कुमार ने बताया कि काफी समय बाद विभाग को पूर्णकालिक वित्त एवं लेखाधिकारी मिले है, इसलिए संगठन द्वारा उन से जनवरी 2025 से बढ़े डी ए के एरियर का भुगतान जल्द से जल्द करने की मांग की गई, जिसके सापेक्ष वित्त एवं लेखाधिकारी जगवीर सिंह द्वारा बताया गया कि 6 ब्लॉक के डी ए एरियर के बिल कार्यालय आ चुके है, शेष ब्लॉक के बिल आते ही भुगतान करा दिया जाएगा। संगठन ने फॉर्म 16 के बारे में भी लेखाधिकारी से वार्ता की, तब उनके द्वारा बताया गया, कि कई ब्लॉक के फॉर्म 16 चले गए है शेष ब्लॉक के दो-चार दिन में पहुंच जाएंगे। शिक्षकों के एरियर के संबंध में उन्होंने कहा कि 120 पेंडेंसी रह गई है बाकी सभी पेंडेंसी क्लियर कर दी गई है। इस माह के अंत तक एरियर आ जाएगा। इस अवसर पर संगठन की तरफ से कार्यकारी अध्यक्ष/संगठन मंत्री जितेंद्र गंगवार, जिला महामंत्री विनोद कुमार, जिला कोषाध्यक्ष पुष्कर उपाध्याय, रमेश कुमार, विवेक वर्मा, अमित गंगवार, बचन सिंह, अजय कुमार, अवनीत सिंह, अनिल कुमार, दिनेश, प्रदीप मथुरिया, अनुराग शर्मा, पवन, राहुल सिंह, आदि शिक्षक व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री बालाजी के भक्तों का काफिला मेहंदीपुर बाला जी के लिए हुआ रवाना

Wed Jun 25 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : बालाजी महाराज के भक्तों का एक विशाल काफिला श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मेहंदीपुर बालाजी, राजस्थान के लिए रवाना हुआ। यह धार्मिक यात्रा बाबा बालाजी के दरबार में हाजिरी देने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के उद्देश्य से आयोजित की गई।काफिला बाबा के […]

You May Like

advertisement