बड़े मंगलवार पर हिंदू मुस्लिम एकता का संदेश देते हुए शरबत, बिस्कुट का किया गया वितरण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष युवा सुनील खत्री ने बताया कि आज कचहरी पर संगठन से जुड़े व्यापारी भाई सक्सेना फोटो स्टेट पर शरबत और बिस्किट वितरण का कार्यक्रम का शुभारंभ 11:30 बजे किया गया। बढ़ती हुई गर्मी की वजह से भारी भीड़ ने बढ़ चढ़कर शरबत का आनंद लिया। खास बात यह रही कि हिंदू मुस्लिम ने मिलकर बड़े मंगल के शुभ अवसर पर शरबत वितरण कर एकता का संदेश दिया।
शरबत वितरण कार्यक्रम में आए हुए अधिवक्ताओं ने प्रशासन द्वारा मांग करते हुए कहा कि कचहरी पर कम से कम दो से तीन जगह ठंडे पानी की व्यवस्था प्रशासन द्वारा लगातार की जानी चाहिए क्योंकि बढ़ी हुई गर्मी से कचहरी पर आने वाले कई लोग बेहोश तक हो जाते हैं।
कार्यक्रम में विशेष सहयोग वरिष्ठ अधिवक्ता एवं व्यापार मंडल के मुख्य कानूनी सलाहकार श्री मोहसिन खान जी एवं अधिवक्ता और व्यापार मंडल के कानूनी सलाहकार विजय कुमार सक्सेना जी का भी रहा ।
इस मौके पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारीगण व कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं आदि ने सहभागिता की।
इस अवसर पर शरबत वितरण कार्यक्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष युवा सुनील खत्री, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं मुख्य कानूनी सलाहकार मोहसिन खान एवं मुख्य कानूनी सलाहकार शांतनु मिश्रा , कानूनी सलाहकार विजय सक्सेना , जिला संरक्षक सुमित सक्सेना , मुख्य मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार, प्रीति सक्सेना, अयान मोहसिन , शिवांकर यादव , महानगर महामंत्री युवा सैयद हैदर अली , वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज देवल, प्रिया सक्सेना , आदिल नबी , आजाद नबी , कार्तिक चौधरी जी, परविंदर कुमार, प्रेम सिंह, प्रदीप कुमार, रजत सक्सेना , विजय यादव आदि भारी संख्या में व्यापार मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बकरीद के पर्व पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के सम्बंध में पीस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न

Wed May 20 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की अध्यक्षता में आज ईद-उल-जुहा (बकरीद) के पर्व पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के सम्बंध में पीस कमेटी की बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई।बैठक में समस्त थाना/क्षेत्रवार समीक्षा की गयी […]

You May Like

advertisement