फन-डे कार्यक्रम आयोजन दौरान छात्रों ने प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया

सेन्ट जेवियर्स हाई स्कूल एलवल आजमगढ़ के प्रांगण में फन-डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध निदेशक प्रशांत चन्द्रा, सहायक प्रबंध निदेशिका स्नेहा जायसवाल, आवासीय प्रबंधक प्रद्युम्न जायसवाल, अनिरूध जायसवाल, प्रधानाचार्य नीलेश श्रीवास्तव ने सी० ए० ओ० साक्षी बिसेन, उप-प्रधानाचार्य संजय कुमार पाण्डेय, विद्यालय समन्वयक धीरेन्द्र भारद्वाज, वरिष्ठ समन्वयक डॉ० रश्मि पाण्डेय, कनिष्ठ समन्वयक मोना आदि की उपस्थिति में संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

ग्रीष्मावकाश पूर्व निर्धारित इस कार्यक्रम के अन्तर्गत बच्चों ने समस्त शिक्षकों के दिशा-निर्देशन में फिल्म, म्यूजिकल डांस, हुलाहुप डांस, रस्साकसी, स्नो डांस, डॉलफिन-पूल, कमांडो नेट, डॉर्ट बॉल, ग्रुप डांस जैसी ऐडवेन्चरस एक्टिविटी आदि के माध्यम से भरपूर मनोरंजन करते हुए अनुशासन एवं प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया। जिसमें सीनियर ग्रुप के बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति फिल्मी गीतो पर किये गए क्लासिकल डांस ने कार्यक्रम की शोभा में चार चाँद लगा दिया। कार्यक्रम के अंर्तगत बच्चों ने जलपान, शीतपेय एवं स्वादिष्ट व्यंजन का भी लुत्फ उठाया और साथ ही स्कूल प्रबंधन द्वारा उपलब्ध करायी गई सुविधाओं की सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य नीलेश श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के शारीरिक, मानसिक व शैक्षणिक विकास में अहम भूमिका निभाते है। इससे बच्चों में अनुशासन एवं परस्पर सहयोग की भावना भी विकसित होती है। पठन-पाठन के दबाव को कम करने एवं बच्चों को स्वतंत्रतानुभूति कराने में ऐसे कार्यक्रम का आयोजन सतत् होते रहना चाहिए। कार्यक्रम के र्निविघ्न संपादन के लिए उन्होनें विद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार एवं कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए समस्त शिक्षण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के सहयोग व अथक परिश्रम की सराहना करते हुए ग्रीष्मावकाश की हार्दिक बधाई दी और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य व स्वस्थ जीवन की कामना की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायबरेली में जनगणना 2027 के तहत घर-घर पहुंचकर शुरू हुई मकानों की गणना

Sat May 23 , 2026
लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत रायबरेली में जनगणना 2027 के तहत घर-घर पहुंचकर शुरू हुई मकानों की गणना जनगणना 2027 के तहत रायबरेली में मकान सूचीकरण अभियान शुरू रायबरेलीः- 22 मई 2026जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने बताया है कि भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में आज से जनपद […]

You May Like

Breaking News

advertisement