बरेली में शिकायत निस्तारण हेतु ‘लाइव जनता दर्शन’ प्रणाली लागू

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा जनशिकायतों के पारदर्शी एवं त्वरित निस्तारण हेतु अभिनव पहल की गई है।
जिलाधिकारी द्वारा जनता दर्शन को अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के समस्त विभागीय अधिकारियों से लाइव जोड़ा जा रहा है।
इस व्यवस्था से फरियादी की शिकायत पर तत्काल संबंधित अधिकारी से सीधा संवाद स्थापित होगा और निस्तारण की गुणवत्ता की लाइव मॉनिटरिंग स्वयं जिलाधिकारी द्वारा की जाएगी। इससे अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी और आमजन को बेवजह कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप ‘सुशासन’ को ज़मीनी स्तर पर उतारना हमारी प्राथमिकता है। यह प्रणाली शिकायत निस्तारण में पारदर्शिता लाएगी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को पीछे से मारी जोरदार टक्कर मौत

Sat May 23 , 2026
दीपक शर्मा )जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी ,ट्रक ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक चालक हुई मौत। जानकारी के अनुसार थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव सोहरा निवासी कृष्णपाल मौर्य उर्फ नारद पुत्र पीतम लाल मौर्य कल बीती रात गुरुवार को धौरा टांडा शादी समारोह में गए […]

You May Like

advertisement