ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को पीछे से मारी जोरदार टक्कर मौत

दीपक शर्मा )जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी ,ट्रक ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक चालक हुई मौत। जानकारी के अनुसार थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव सोहरा निवासी कृष्णपाल मौर्य उर्फ नारद पुत्र पीतम लाल मौर्य कल बीती रात गुरुवार को धौरा टांडा शादी समारोह में गए हुए थे, वहां से वह अपने गांव सोहरा वापस आ रहे थे। तभी 10:30 बजे के करीब धौंराटांडा मार्ग, रहीम मिल के समीप अज्ञात ट्रक ने कृष्णपाल मौर्य की मोटरसाइकिल में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल सवार उछलकर रोड पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कृष्णपाल मौर्य को अस्पताल भेजा। रास्ते में ही बाइक सवार कृष्णपाल मौर्य की मौत हो गई। मौत की खबर सुन मृतक के घर में कोहराम मच गया। मृतक की मां दुर्गावती एवं अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।ट्रक चालक मौका पाकर ट्रक लेकर वहां से फरार हो गया। मृतक के परिजनों एवं गांव के प्रमुख समाजसेवी इस्लाम हुसैन अंसारी ने बताया कि कृष्णपाल मौर्य अपने में मामेरे भाई के साथ धौरा टांडा शादी समारोह में गया था, वहां से वह वापस अपने गांव सोहरा लौट रहा था तभी ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक कृष्णपाल मौर्य की अभी थोड़े दिन पहले ही शादी तय की थी, कृष्णपाल मौर्य परसा खेड़ा में नौकरी करता था। और बताया कि मृतक कृष्णपाल के पिता पीतम लाल मौर्य टुकटुक वाहन चलते हैं एवं खेती बाड़ी, और मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का लालन पालन करते हैं। आज शुक्रवार शाम को लगभग 6 बजे मृतक कृष्णपाल मौर्य का पोस्टमार्टम होने के बाद गांव की शमशान भूमि में अंतिम संस्कार किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सच्चाई और आत्मविश्वास ही इंसान की सबसे बड़ी ताकत : भारतीय मानवाधिकार महासंघ

Sat May 23 , 2026
सच्चाई और आत्मविश्वास ही इंसान की सबसे बड़ी ताकत : भारतीय मानवाधिकार महासंघ आलोचनाओं से नहीं, सेवा और संयम से बनती है असली पहचान: सुखविंदर सिंह/ अमीर शर्माभारतीय मानवाधिकार महासंघ ने दिया सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास का संदेश भारतीय मानवाधिकार महासंघ के महासचिव सुखविंदर सिंह तथा सचिव एवं मीडिया प्रभारी […]

You May Like

advertisement