
लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत
जन शिकायतों का कराया जाए त्वरित निस्तारण- मा० मंत्री
पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध खाद्यान्न उपलब्ध कराने के दिये गए निर्देश
विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की गयी विस्तृत समीक्षा
पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ पारदर्शिता व सुगमता के साथ कराया जाए उपलब्ध- डॉ० मनोज कुमार पाण्डेय
रायबरेली:- 24 मई 2026,
मा० मंत्री खाद्य एवं रसद विभाग तथा नागरिक आपूर्ति उत्तर प्रदेश डॉ० मनोज कुमार पाण्डेय ने आज एनटीपीसी ऊंचाहार में खाद्य एवं रसद विभाग तथा नागरिक आपूर्ति विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में मा० मंत्री जी ने जनपद में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस), राशन कार्ड सत्यापन, पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध खाद्यान्न उपलब्ध कराने तथा विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र लाभार्थियों को शासन की योजनाओं का लाभ पारदर्शिता एवं सुगमता के साथ उपलब्ध कराया जाए।
मा० मंत्री जी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि गरीब एवं जरूरतमंद लोगों तक खाद्यान्न एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो तथा किसी भी स्तर पर अनियमितता एवं शिकायत की स्थिति उत्पन्न न होने पाए।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने तथा वितरण प्रणाली में निरंतर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।
बैठक में विभागीय अधिकारियों द्वारा जनपद में संचालित योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत की गई।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ऊँचाहार विवेक राजपूत, जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुर्र रहमान, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी सोनी गुप्ता, तहसीलदार ऊंचाहार आकांक्षा दीक्षित सहित खाद्य एवं रसद विभाग तथा नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

