अकबरपुर गांव में ट्रैक्टर हादसे में व्यक्ति की दर्दनाक मौत

अकबरपुर गांव में ट्रैक्टर हादसे में व्यक्ति की दर्दनाक मौत

बिलरियागंज।बिलरियागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत अकबरपुर गांव में एक दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय ओमप्रकाश गोंड़ पुत्र कामता की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब खेत में ट्रैक्टर से जुताई का कार्य चल रहा था। ओमप्रकाश ट्रैक्टर पर बैठा हुआ था, इसी दौरान वह असंतुलित होकर नीचे गिर गया और रोटावेटर की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
ओमप्रकाश मूल रूप से कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हेतुगंज गांव का निवासी था, लेकिन पिछले 20 वर्षों से अकबरपुर में मकान बनवाकर रहता था। बताया जा रहा है कि मृतक को कोई संतान नहीं थी।घटना की सूचना पर बिलरियागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। गांव में इस हादसे से शोक की लहर है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मा0 प्रधानमंत्री ने जनपद के 450968 कृषकों को दी सम्मान निधि की सौगात

Sun Aug 3 , 2025
मा0 प्रधानमंत्री ने जनपद के 450968 कृषकों को दी सम्मान निधि की सौगातबदायूँ : 02 अगस्त। कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वाराणसी में किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की। प्रधानमंत्री ने किसान निधि योजना के तहत […]

You May Like

Breaking News

advertisement