भीषण गर्मी में पानी की बूंद-बूंद को तरसे मलूकपुर पटी गली के लोग, ​स्थानीय लोगों ने पटी गली में नया समरसेबल लगवाने की उठाई मांग

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

​बरेली : स्थानीय मलूकपुर, लाल मस्जिद के निकट स्थित पटी गली में पिछले एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। भीषण गर्मी के इस मौसम में पानी की भारी किल्लत के कारण मोहल्ले के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। जिम्मेदारो से शिकायत के बावजूद अब तक समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका है, जिससे स्थानीय जनता में गहरा आक्रोश है।
​मोहल्ले के निवासी चाँद ने बताया कि पिछले सात दिनों से घरों के नलों में पानी नहीं आ रहा है, जिससे नहाने-धोने से लेकर पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है। पटी गली के एक दर्जन से ज्यादा घर इस समस्या से सीधे प्रभावित हैं। वहीं, स्थानीय महिला सोनी अनवर का कहना है कि पानी न आने के कारण बच्चों को स्कूल भेजने और कामकाजी लोगों को समय पर काम पर जाने में भारी दिक्कतें हो रही हैं। कपड़े और बर्तन धोने जैसे रोजमर्रा के घरेलू काम पूरी तरह ठप हैं। बढ़ती गर्मी में लोग दूर-दराज के इलाकों से पानी ढोकर लाने को मजबूर हैं।
​क्षेत्र के फ़ाहद जीशान ने प्रशासन का ध्यान इस ओर खींचते हुए कहा कि इतनी भीषण गर्मी में लोगों को नहाने तक के लिए पानी नसीब नहीं हो रहा है। प्यास बुझाने के लिए भी बाहर से पानी लाना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि नगर निगम की ओर से शहर में जो समरसेबल लगाए जा रहे हैं, उनमें से एक समरसेबल पटी गली में भी लगवा दिया जाए, ताकि इस स्थाई समस्या का समाधान हो सके।
​इस जल संकट से तनवीर बेग, अनवर बेग, गुड्डू, मुजाहिद बेग, वसीम बेग, मुन्ना, शमीम अहमद, शबनम, आशिक, रूबी, शहादत, कल्लू, तस्लीम, बाबूजी, पप्पी, तविम समेत दर्जनों मोहल्लेवासी बुरी तरह जूझ रहे हैं।
जनसेवा टीम के अध्यक्ष एवं समाजसेवी पम्मी ख़ाँ वारसी ने नगर निगम प्रशासन से पुरजोर मांग की है। उन्होंने कहा कि केवल मलूकपुर ही नहीं, बल्कि शहर भर में जहां-जहां भी जलापूर्ति की समस्या बनी हुई है, वहां नगर निगम तत्काल सर्वे करवाए। सर्वे कराकर समस्या का स्थाई समाधान किया जाए ताकि इस तपती गर्मी में आम जनता को राहत मिल सके।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाढ़ आपदा प्रबंधन के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक, दी आवश्यक निर्देश

Mon May 25 , 2026
उत्तर बस्तर कांकेर, 25 मई 2026/ आगामी मानसून 2026 में प्राकृतिक आपदाओं से बचाव तथा राहत संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज जिला स्तर के अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए तथा दायित्व सौंपे।समय-सीमा बैठक के पश्चात् बाढ़ आपदा प्रबंधन […]

You May Like

Breaking News

advertisement