सुशील कुमार दलित नौजवान की हत्या को लेकर समाजवादी पार्टी आजमगढ़ का प्रतिनिधि मंडल एस पी से मिल कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की की मांग

समाजवादी पार्टी आजमगढ़ का प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव विधायक , विधायक अखिलेश यादव के नेतृत्व में दिनांक 20 म‌ई 2026 को थाना मुबारकपुर ग्राम रानीपुर में अपराधियों द्वारा गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके सुशील कुमार दलित नौजवान की हत्या कर दी गई व उमाशंकर यादव उर्फ पिंटू यादव घायल हुए। जिसकी रिपोर्ट मृतक के भाई ने थाने पर पंकज सिंह सिंह उर्फ सोनू सिंह, अवनीश यादव बबलू यादव के विरुद्ध दर्ज कराया। घटना के तुरंत बाद पुलिस को घायल पिंटू यादव ने 112 पर सूचना दिया, पुलिस आई और उसको भी साथ ले गई।करीब 5 दिन हो गया पुलिस उसको बैठा कर टॉर्चर कर रही है और उसी को मुस्लिम बनाना चाह रहे हैं।जबकि मृतक के भाई और मां-बाप और वहां की जनता सब बता रहे हैं कि 5 6 लोग मोटरसाइकिल से आए थे और पिंटू यादव की गाड़ी पर फायरिंग किया।लेकिन पुलिस भाजपा नेताओं के दबाव में आकर सोनू सिंह को बचाने के लिए घायल पिंटू यादव को ही मुल्जिम बना रही है।मुख्यमंत्री जी के सजातीय मुल्जिम को बचाने के लिए तमाम यादवों व दलितों को उठाया जा रहा है। विवेचना करने के बहाने लोगों को लाकर मारा पीटा जा रहा है ।मृतक के परिवार से पुलिस बार-बार कह रही है कि आप लोग पिंटू यादव को ही कहिए,टॉर्चर कर रही है।जो नामजद व्यक्ति हैं जिनका आपराधिक इतिहास है।उनके बारे में कोई भी छान बीन नहीं कर रही है।इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी ने एसपी से मिलकर विरोध दर्ज कराया। जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने आरोप लगाया कि मुबारकपुर की पुलिस सत्ता पक्ष के नेताओं के दबाव में आकर सही विवेचना नहीं कर रही है। इंजर्ड विटनेस को ही फंसाने का प्रयास हो रहा है। योगी सरकार जातिवाद का नग्न तांडव कर रही है। मुकदमे में यदि न्याय नहीं मिला तो समाजवादी पार्टी आंदोलन के लिए बात होगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जौनपुर में दूल्हा हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर

Mon May 25 , 2026
जौनपुर में दूल्हा हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर जौनपुर में बहुचर्चित दूल्हा हत्याकांड के मुख्य आरोपी एवं एक लाख रुपये के इनामी बदमाश रवि यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार भोर करीब 2 बजे थाना सरायख्वाजा क्षेत्र के रानी के मोड़ […]

You May Like

Breaking News

advertisement