पर्यावरण संपत्ति हमारी इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी के प्रति कलाकारों ने किया जागरूक

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में इज्जतनगर मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में रेलवे परिसरों में एकल उपयोग प्लास्टिक के प्रयोग में कमी लाने तथा पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को बढ़ावा देने हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत काठगोदाम स्टेशन पर स्टेशन प्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे काठगोदाम व मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक पूर्वोत्तर रेलवे काठगोदाम के विशेष सहयोग से खानपान इकाईयों, फूड स्टॉलों, रिफ्रेशमेंट रूम एवं यात्री सेवा क्षेत्रों में “बायोडिग्रेडेबल” एवं गैर-प्लास्टिक पर्यावरण-अनुकूल कटलरी के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा पंजीकृत नव ज्योति नृत्य नाट्य संस्था बरेली निर्देशिका हरजीत कौर के नेतृत्व में वरिष्ठ कलाकार पवन कुमार, बब्लू , भोलेनाथ सिंह, गुड्डू, दीपक चौधरी, नरेश कुमार, राखी यादव, अतुल मौर्या ने बेहतरीन अदाकारी से “पर्यावरण संपत्ति हमारी इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी” पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन कर भारी मात्रा में उपस्थित यात्रियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त यात्रा एवं वृक्षारोपण के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के सफल समापन के उपरांत संस्था के सफल संचालक रवि सक्सेना ने कार्यक्रम में विशेष सहयोगी रहे स्टेशन प्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे काठगोदाम, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक पूर्वोत्तर रेलवे काठगोदाम एवं कार्यक्रम आयोजक मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा जी व वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर ई०एन०एच०एम इज्जतनगर शैलेश कुमार सिंह का आभार प्रकट किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महोबा की छात्रा के साथ हुई घटना के विरोध में कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Tue May 26 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : महानगर कांग्रेस कमेटी बरेली द्वारा महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा के नेतृत्व में महोबा जनपद में नीट की छात्रा के साथ हुई कथित घटना के विरोध में राज्यपाल महोदया को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। ज्ञापन पत्र […]

You May Like

Breaking News

advertisement