स्वस्थ तन से ही सशक्त मन का निर्माण संभवः प्रो. वनिता ढींगरा

कुरुक्षेत्र,प्रमोद कौशिक/अमित 26 मई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन शोध केंद्र द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में “स्वस्थ तन, सशक्त मन” विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 25 मई 2026 को विश्व खाद्य कार्यक्रम के साथ हुए एमओयू तथा विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग के सहयोग से तीन अलग-अलग गांवों में आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण एवं संतुलित आहार के प्रति जागरूक करना था।
नई मिर्जापुर कॉलोनी में आयोजित जागरूकता शिविर में प्रो. तारविंदर जीत कौर ने जंक फूड के दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चे कभी-कभार स्वाद बदलने के लिए जंक फूड खा सकते हैं, लेकिन नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी हो जाती है और कई प्रकार की बीमारियां शरीर को जल्दी प्रभावित करने लगती हैं। उन्होंने महिलाओं से घर में पौष्टिक एवं संतुलित भोजन को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
गीता धाम में आयोजित शिविर में महिला अध्ययन शोध केंद्र की निदेशिका प्रो. वनिता ढींगरा ने संतुलित आहार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दैनिक भोजन में हरी सब्जियां, दालें, फल तथा दूध से बने खाद्य पदार्थों को अवश्य शामिल करना चाहिए, ताकि शरीर को सभी आवश्यक पोषक तत्व प्राप्त होते रहें। उन्होंने गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए महिलाओं को बेल पत्थर, तरबूज, खरबूजा तथा गोंद कतीरा जैसे शरीर को ठंडक पहुंचाने वाले खाद्य पदार्थों के सेवन के लिए भी प्रेरित किया।
बाहरी मोहल्ले में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में प्रो. तारविंदर जीत कौर ने स्वास्थ्य और पोषण के गहरे संबंध पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि भोजन हमारे शरीर के लिए तीन प्रकार से महत्वपूर्ण होता है यह शरीर को बीमारियों से बचाता है, ऊर्जा प्रदान करता है तथा शारीरिक विकास में सहायता करता है। उन्होंने कहा कि संतुलित आहार लेने से व्यक्ति पूरे दिन ऊर्जावान रहता है और मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ बना रहता है। साथ ही उन्होंने महिलाओं को भोजन पकाने के दौरान स्वच्छता बनाए रखने तथा प्रतिदिन की थाली में पौष्टिक खाद्य पदार्थ शामिल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुवि से एमएससी रसायन विज्ञान करने के बाद सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में नौकरी के बेहतरीन अवसर

Wed May 27 , 2026
कुवि के रसायन विभाग में दाखिले के लिए ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून। थानेसर,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 26 मई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का रसायन विज्ञान विभाग सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित विभागों में से एक है। इस विभाग की स्थापना 1961 में हुई थी, जिसमें प्रोफेसर एसएम मुखर्जी, एफ.एन.ए […]

You May Like

Breaking News

advertisement