शादीशुदा युवक पर युवती को भगाकर घर में रखने का आरोप, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, कस्बे में एक युवती के लापता होने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। परिजनों ने मोहल्ला साहूकारा निवासी विक्रम सिंह परमार पर युवती को बहला-फुसलाकर भगाने और जबरन विवाह की नीयत से अपने घर में रखने का गंभीर आरोप लगाया है।परिजनों के अनुसार युवती 20 मई को घर से बिना बताए चली गई थी, जिसके बाद थाना फतेहगंज पश्चिमी में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। अब परिवार का आरोप है कि विक्रम सिंह परमार युवती को अपने साथ ले गया है और पिछले कई दिनों से उसे अपने घर पर रखा हुआ है। आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। आरोप है कि उसने अपनी पहली पत्नी को मायके भेज रखा है और युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। परिजनों ने आरोपी को आपराधिक प्रवृत्ति का बताते हुए युवती की सुरक्षा पर खतरा जताया है।इस मामले में विक्रम सिंह परमार की मां मालती सिंह पर भी सहयोग करने का आरोप लगाया गया है।तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।मामले की जांच की जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement